Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Morena: The shopkeeper raped a six-year-old girl, the administration started a bulldozer at her house after a few hours
{"_id":"62723d4303d00e6f797a7eaa","slug":"morena-the-shopkeeper-raped-a-six-year-old-girl-the-administration-started-a-bulldozer-at-her-house-after-a-few-hours","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुरैना: दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, प्रशासन ने चंद घंटों बाद ही उसके घर पर चला दिया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरैना: दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, प्रशासन ने चंद घंटों बाद ही उसके घर पर चला दिया बुलडोजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 04 May 2022 02:15 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी का घर बुलडोजर से ढहा दिया है।
विज्ञापन
1 of 3
मुरैना में दुष्कर्म के आरोपी के घर चला बुलडोजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि प्रशासन ने घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी का घर बुलडोजर से ढहा दिया है।
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के खिटोरा गांव में मंगलवार रात बच्ची से रेप किया गया। पुलिस ने बताया कि बच्ची की उम्र 6 साल है। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बच्ची पिता के लिए बीड़ी लेने दुकान पर गई थी। दुकानदार रिंकू शर्मा बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर पीछे बने एक कमरे में ले गया, जहां बच्ची से दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची को भगा दिया। पीड़ित बच्ची किसी तरह रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। बाद में मासूम बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 of 3
एसडीएम जौरा और एसडीओपी की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बच्ची के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी भी फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में हंगामा हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई जगह दबिश दी। बुधवार को सुबह प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। एसडीएम जौरा और एसडीओपी की मौजूदगी में आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया।
3 of 3
मंगलवार रात दुष्कर्म की घटना हुई, बुधवार सुबह चली जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
देवगढ़ थाना प्रभारी सुखदेव सिंह चौहान का कहना है कि मंगलवार की शाम को आरोपी ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर एसडीएम की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर उसके घर को तोड़ने की कार्रवाई की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।