फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Damoh: कुएं के अंदर पड़ी कार में था लापता युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 09 Oct 2022 04:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 04:50 PM IST
सार

मामला दमोह जिले के बिलाई चौकी क्षेत्र के पटोहा गांव का है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय संजय उर्फ मनी पिता मुकुंदी पटेल चार दिनों से लापता था। अब उसका शव कुएं में पड़ी कार से बरामद किया गया है। 

विज्ञापन
The body of the missing youth was in the car lying inside the well
कुएं में पड़ी थी ये कार, जिसमें चार दिन से लापता युवक भी था। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के दमोह जिले में युवक का शव कुएं में पड़ी कार से बरामद होने के बाद सनसनी मच गई। युवक चार दिन से लापता था। परिवार के लोगों को हत्या की आशंका है और गांव के ही 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

 
The body of the missing youth was in the car lying inside the well
30 वर्षीय संजय उर्फ मनी पिता मुकुंदी पटेल चार दिनों से लापता था। - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार मामला दमोह जिले के बिलाई चौकी क्षेत्र के पटोहा गांव का है। पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय संजय उर्फ मनी पिता मुकुंदी पटेल चार दिनों से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बताया कि दशहरा की रात से संजय लापता था। शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के पास खेत में बने बिना मुंडेर के कुएं में संजय की कार पड़ी होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची, कुएं में गिरी कार की हालत देखकर आशंका जताई गई कि कार में संजय भी हो सकता है। रात में पुलिस ने कार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरा बहुत होने के कारण संभव नहीं हो पाया। 
 
The body of the missing youth was in the car lying inside the well
दमोह एसडीआरएफ की टीम की मदद से क्रेन लगाकर कार को बाहर निकाला गया - फोटो : सोशल मीडिया
रविवार सुबह फिर से प्रयास शुरू किया गया। दमोह एसडीआरएफ की टीम की मदद से क्रेन लगाकर कार को बाहर निकाला गया, जिसमें संजय का शव मिला है। परिजनों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में संजय के साथ गांव के चार लोग दिखाई दे रहे हैं और यह संभावना है कि उनके ही द्वारा यह हत्या की गई है। हत्या करने के बाद कार को घसीटकर कुएं के पास लाया गया और फिर उसे कुएं में फेंक दिया। हिडोरिया टीआई संधीर चौधरी का कहना है कि कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक की हत्या की गई है या घटनाक्रम कुछ और है। युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed