फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: ग्वालियर में जानिए क्या हुआ ऐसा कि अंतिम संस्कार के 24 घंटे बाद लौट आया युवक, परिवार वाले खुश भी हैं और हैरान भी

Sat, 07 May 2022 03:20 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 07 May 2022 03:20 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार ने अपने घर के एक बेटे का अंतिम संस्कार किया था, पर 24 घंटे बाद ही वही बेटा उनके सामने आ गया। अब पुलिस पड़ताल कर रही है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया, वो कौन था।
 

विज्ञापन
Strange: Know what happened in Gwalior that the young man returned 24 hours after the funeral, the family members are happy and surprised too
अंतिम संस्कार के बाद सामने आया युवक - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार ने अपने घर के एक बेटे का अंतिम संस्कार किया था, पर 24 घंटे बाद ही वही बेटा उनके सामने आ गया। अब पुलिस पड़ताल कर रही है कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया, वो कौन था।


ये हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का है। यहां के इंदर गंज थाना इलाके के नौगजा रोड से गायब एक युवक के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में एक अज्ञात शव को अपने बेटे के रूप में पहचान कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया और दूसरे दिन बेटा सकुशल घरवालों के सामने आ गया। दरअसल इंदरगंज थाना इलाके की नौगजा रोड पर रहने वाला रोहित कुशवाह अपने घर से 10 दिन से गायब था। तलाश करने के बावजूद भी वह कहीं नहीं मिला, लेकिन गुरुवार सुबह परिजनों को सूचना मिली थी कि ग्वालियर के महाराज बाड़ा के पास स्थित छतरी पार्क में एक युवक का शव मिला है, क्योंकि रोहित भी पैरालाइसिस था और जिस युवक का शव मिला था वह भी पैरालाइसिस था। ऐसे में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में अज्ञात शव की पहचान अपने बेटे रोहित के रूप में कर दी। पुलिस द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया और परिजनों ने विधि विधान से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
 
Strange: Know what happened in Gwalior that the young man returned 24 hours after the funeral, the family members are happy and surprised too
पुलिस का कहना है कि परिजन खुद शिनाख्त कर ले गए थे शव। - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार सुबह जब रोहित के परिजन श्मशान घाट पर अन्य क्रिया कर्म के लिए जाने वाले थे तभी सूचना मिली कि रोहित जीवित है और अपनी ससुराल में है। परिजन तुरंत ससुराल पहुंचे और रोहित को जीवित देखकर आश्चर्य में पड़ गए कि जिसका अंतिम संस्कार किया था वह कौन था।
 
Strange: Know what happened in Gwalior that the young man returned 24 hours after the funeral, the family members are happy and surprised too
परिजन पुलिस को बेटे के मिलने की कहानी बताते हुए - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित के पिता घनश्याम ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को बेटे रोहित का सब समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था लेकिन आज सुबह जब फूल उठाने जा रहे थे तभी उसके ससुराल वालों ने बताया कि वह जिंदा है और यहां पर बैठा है। पुलिस की पूछताछ में रोहित कुशवाह ने बताया कि वह गिरवाई में बेपुरा माता के मंदिर पर गया था और वहीं रुक गया था। अब सवाल यह उठ रहा है कि जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया, वह व्यक्ति कौन था जिसके लिए पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed