फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: सीएम शिवराज को ग्रामीण से क्यों कहना पड़ा कि 'खाओ मेरी कसम', जानिए पूरा मामला

Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 27 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर के बुधनी के जैत में गुरुवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया था। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। यहीं शिवराज ने जनसेवा अभियान के आवेदकों से खुलकर बात की।

विज्ञापन
MP News: Why CM Shivraj had to tell the villager that 'Khao Meri Kasam', know the whole matter
ग्राम जैत में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान आयोजित किया गया था। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी शैली से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज उन्होंने ग्रामीण को बुलाकर कहा कि खाओ मेरी कसम... आखिर ऐसा क्या मामला था जो उन्हें अपनी कसम ग्रामीण को खिलाना पड़ी, चलिए आपको बताते हैं। 


मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर के बुधनी के जैत में गुरुवार को मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत शिविर आयोजित किया गया था। यहां सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे थे। यहीं शिवराज ने जनसेवा अभियान के आवेदकों से खुलकर बात की। एक आवेदक से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने एक आवेदक से नामांतरण बटवारे की जानकारी ली। आवेदक ने बताया कि उनका काम हो गया है, तब मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खाओ मेरी कसम, पैसा वैसा तो नहीं लगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इन शिविरों का मकसद भी यही है कि सरकारी ऑफिस के नागरिकों को चक्कर नहीं लगाना पड़े और किसी को भी कोई भेंट और एक पैसा भी नही देना पड़े।
 
MP News: Why CM Shivraj had to tell the villager that 'Khao Meri Kasam', know the whole matter
सीएम चौहान ने गंगा स्व-सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे कस्टम हायरिंग सेंटर को ट्रैक्टर प्रदान किया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम चौहान ने गंगा स्व-सहायता समूह द्वारा चलाए जा रहे कस्टम हायरिंग सेंटर को ट्रैक्टर प्रदान किया। उन्होंने कस्टम हायरिंग सेंटर की गतिविधियों की जानकारी ली। इसके अलावा महिला स्व सहायता समूह के एकता सिलाई केंद्र का अवलोकन किया और दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाया गया जैकेट भी खरीदा। जनसेवा शिविर में सांसद  रमाकांत भार्गव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष  रवि मालवीय, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष  महेश उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष  प्रिंस राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने ग्राम पंचायत जैत में किए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को दी। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को गांव के बाहर से ही निकालने के लिए ग्राम जैत से बाहर बायपास रोड के लिए तीन करोड़ 85 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय, सामुदायिक भवन तथा सोसायटी के खाद बीज के लिए गोदाम की भी स्वीकृति हो चुकी है। इन भवनों को बनाने के लिए ग्रामीण द्वारा दी गई चार एकड़ जमीन का 65 लाख का भू अर्जन भी हो चुका है। इस माह में वह पूरी जमीन शासकीय आवंटित हो जाएगी। 
 
MP News: Why CM Shivraj had to tell the villager that 'Khao Meri Kasam', know the whole matter
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी शैली से अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर ने बताया कि स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए गांव में 34 नए शौचालय बनाए गए हैं और घर-घर से कचरा इकट्ठा करने के लिए एक कचरा गाड़ी और भी ग्राम जैत को प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही गांव में अनेक स्थानों पर 20 बड़े डस्टबिन रखे गए हैं। ठाकुर ने बताया कि पुराने और नए घाट के बीच एक और घाट के लिए 4 करोड़ 88 लाख रुपये तथा पुराने एवं नए घाट के सौंदर्यीकरण के लिए तीन करोड़ 45 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम के 80 प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने के साथ ही आवास प्लस में नाम जोड़े गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed