फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heavy Rain in Sehore: रेहटी में 10 इंच से ज्यादा बारिश, घरों में घुसा पानी, फंसे लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया

Sun, 24 Jul 2022 06:53 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 06:53 PM IST
सार

Heavy Rain in Sehore: रेहटी में 10 इंच से ज्यादा बारिश, घरों में घुसा पानी, फंसे लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया

विज्ञापन
Heavy Rain in Sehore: More than 10 inches of rain in Rehti, water entered houses, NDRF rescued stranded people
बारिश के बाद फंसे लोगों को एनडीआरएफ ने बचाया - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में भारी बारिश हुई है। बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बीते 24 घंटों में जिले के रेहटी में 269 मिमी, श्यामपुर में 113 मिमी, बुधनी में 106 मिमी बारिश हुई है। 


लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, कई गांवों का संपर्क कट गया है। रास्ते बंद हो गए हैं तो घरों में पानी भर गया है। निचले इलाकों में लोगों का रेस्क्यू किया गया है। जिले की तहसील नसरुल्लागंज के अंबर नदी में पानी आ जाने से नांद गांव के बाहर बने कुछ घरों में पानी से घिर गए, जिसके चलते एक दर्जन से अधिक लोगों को एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीम ने रेस्क्यू कर बाहर सुरक्षित निकाला। 
 
Heavy Rain in Sehore: More than 10 inches of rain in Rehti, water entered houses, NDRF rescued stranded people
सीहोर के रेहटी में पानी घरों में घुस गया। - फोटो : सोशल मीडिया
मूसलाधार बारिश के रेहटी पानी-पानी हो गया है, यहां मेन रोड पर घुटनों-घुटनों तक पानी भर गया, वहीं घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया है। बताया जा रहा है कि यहां रात भर बारिश हुई है। 
 
Heavy Rain in Sehore: More than 10 inches of rain in Rehti, water entered houses, NDRF rescued stranded people
सीप नदी उफान पर है। पुल से गुजरते डंपर। - फोटो : सोशल मीडिया
सीहोर जिले के नसरुल्लागंज मूसलाधार बारिश के चलते सीप नदी उफान पर है। नदी से निकलने के लिए बने पुल के ऊपर पर पानी आ गया, वहीं उफनते पानी को डंपर चालक जान जोखिम में डाल डंपरों को निकाल रहे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rain in Sehore: More than 10 inches of rain in Rehti, water entered houses, NDRF rescued stranded people
सीवन नदी उफान पर आ गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
जिले की सीवन नदी उफान पर आ गई है। उसके चलते कर्बला पुल जलमग्न हो गया है। पुल के ऊपर पानी आ जाने से दर्जनों ग्रामों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है. पुल के तीन चार फीट ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे दो दर्जनों ग्रामों का सड़क संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है, दोनों और आवागमन बंद हो गया है।
 
विज्ञापन
Heavy Rain in Sehore: More than 10 inches of rain in Rehti, water entered houses, NDRF rescued stranded people
सीहोर के कोलार डैम के गेट भी खोल दिए गए। - फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के चलते जिले के नदी नाले उफान पर है, वहीं कोलार डैम भी लबालब हो गया, जिसके चलते आज कोलार डैम के चार गेटों को खोला गया। चारों गेटों को एक एक फीट के लिए खोला गया। इस दौरान घने जंगलों से घिरे इस विशाल डैम का मनोहारी दृश्य देखते ही बन रहा था, बड़ी संख्या में लोग देखनें के लिए पंहुचे, डैम के पानी छोड़े जाने से कुछ निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है| 

कार्यपालन यंत्री कोलार नहर हर्षा जैनवाल ने सूचना जारी करते हुए बताया कि कोलार परियोजना अंतर्गत कोलार बांध वीरपुर में आज सुबह 8:00 बजे तक जलस्तर 456.18 मी. था, जो कि दोपहर 1:00 बजे तक बढ़कर 418. 86 मी.हो गया। पिछले 5 घंटों में 2.68 मीटर पानी बढ़ गया। भारी बारिश होने से जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसको मेंटेन करने के लिए कोलार बांध के गेट खोले गए हैं। इसलिए सभी को सूचित किया गया है कि कोलार नदी से प्रभावित होने वाले तटीय क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की गतिविधि ना करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed