फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sehore: केश शिल्पियों के सम्मेलन का शुभारंभ, सीएम बोले- समाज के बच्चों की मेडिकल-इंजीनियरिंग की फीस हम भरेंगे

Thu, 26 May 2022 06:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 06:15 PM IST
सार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित केश शिल्पियों के सम्मेलन का शुभारंभ संत सेन जी महाराज जी के चरणों में नमन और कन्याओं का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। सीहोर के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में हितग्राहियों को किट एवं चेक वितरित किए गए। सम्मेलन में दिव्यांग मुकेश सराठे को ट्रायसिकल और शंकरलाल सेन एवं लक्ष्मीनारायण सराठे को बैसाखी भेंट की।
 
विज्ञापन
Sehore: Inauguration of the conference of hair craftsmen, CM said - we will pay the medical engineering fees of the children of the society
सीहोर के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में हितग्राहियों को किट एवं चेक वितरित किए गए। - फोटो : अमर उजाला
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित केश शिल्पियों के सम्मेलन का शुभारंभ संत सेन जी महाराज जी के चरणों में नमन और कन्याओं का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। सीहोर के बुधनी विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में हितग्राहियों को किट एवं चेक वितरित किए गए। सम्मेलन में दिव्यांग मुकेश सराठे को ट्रायसिकल और शंकरलाल सेन एवं लक्ष्मीनारायण सराठे को बैसाखी भेंट की।

Sehore: Inauguration of the conference of hair craftsmen, CM said - we will pay the medical engineering fees of the children of the society
केश शिल्पियों के सम्मेलन का शुभारंभ कन्याओं का पूजन कर किया गया। - फोटो : अमर उजाला
सीएम शिवराज ने कहा कि संत सेन जी महाराज अद्भुत संत थे। भगवान की भक्ति में लीन, सब में ईश्वर को देखने वाले, सत्य और अंहिसा के पुजारी थे। संत सेन जी महाराज ने मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में जन्म लिया था। उनकी स्मृति में भव्य स्मारक के निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि आवंटित की है।

सीएम ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि जो गरीब भाई-बहन पीछे छूट गए हैं उन्हें भी साथ लाया जाए। अगर सेन समाज के बच्चों का मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन होता है तो जितनी भी फीस होगी मैं भरवाऊंगा, उसकी चिंता आप मत करना। सेन परंपरागत व्यवसाय को ठीक करने के लिए स्ट्रीट वेंडर योजना में 10 हजार रुपये बिना ब्याज के लिया जा सकता है। मुद्रा बैंक योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से भी लाभ मिल सकता है।
 
Sehore: Inauguration of the conference of hair craftsmen, CM said - we will pay the medical engineering fees of the children of the society
सीएम ने कहा कि सरकार आपके और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 1 लाख से 50 लाख रुपये तक बैंक लोन देंगे और लोन वापसी की गारंटी सरकार देगी और ब्याज पर सब्सिडी भी। मेहनत करके स्वाभिमान के साथ आप जीवन यापन करें। आपके काम-धंधे को बढ़ाने और बेटे-बेटियों को पढ़ाने एवं इलाज की व्यवस्था का समुचित इंतजाम हमने किया है। सरकार आपके और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कटिबद्ध है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed