सतना जिले के एक गांव में सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीणों ने विरोध करने का मन बना लिया है। उन्होंने नेताओं का गांव में आना मना है और सड़क नहीं तो वोट नहीं के पर्चे अपने घरों के बाहर चिपका दिए हैं।
2 of 4
हल्की बारिश से लोग घरों से नही निकल पा रहे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल है। हर तरफ विकास की बातें की जा रही हैं। लेकिन कुछ गांव आज भी ऐसे हैं, जहां सड़कें नसीब नहीं हो सकी हैं। चुनाव के समय वादे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं पर हकीकत में कुछ और ही होता है। इसी का ग्रामीण अब विरोध कर रहे हैं। ऐसा ही विरोध सतना जिले के अमरपाटन जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम जुर्मनिया में उभर रहा है।
3 of 4
ग्रामीणों ने बताया कि हम 20 साल से सड़क की आस लगाए बैठे हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रामीणों ने बताया कि हम 20 साल से सड़क की आस लगाए बैठे हैं। प्री मानसून की हल्की बारिश से लोग घरों से नही निकल पा रहे हैं। कच्ची सड़क होने के वजह से सड़क में घुटनों पर भर गया है। ग्रामीणों ने बताया किक्षेत्रीय विधायक रामखेलावन पटेल मध्यप्रदेश शासन में राज्यमंत्री हैं, इसके बावजूद भी गांव विकास से कोषों दूर है।
4 of 4
ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर अब अपने घरों के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर चिपका दिए हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
चुनाव नजदीक आने के बाद ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर अब अपने घरों के बाहर रोड नहीं तो वोट नहीं के पोस्टर चिपका दिए हैं। साथ ही नेताओ का आना मना है के पोस्टर गांव में लगाए गए हैं। ग्रामीणो का कहना है अगर गांव में रोड नहीं बनी तो वो बोट नही डालेंगे। गांव पानी की भी समस्या से जूझ रहा है। गांव में महिलाएं दूर लगे नल से सायकल में पानी लेने के लिए जाती हैं। इस दौरान उन्हें पानी के लिए घंटों मशक्कत करना पड़ता है।