फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satna News: पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर लाठियां मारने के मामले में गर्माई सियासत, पुलिस ने छह को किया गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 05:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना में दो दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर लाठियां मारने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में अब सियासत गर्मा गई है। हालांकि पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश भी कर दिया है।
 

विज्ञापन
Satna News: Politics heats up in the case of sticking sticks on the statue of former Prime Minister, police arrested six
कांग्रेस ने घटना का विरोध जताते हुए रैली निकाली - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सतना में दो दिन पहले पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर लाठियां मारने का वीडियो वायरल हुआ था। मामले में अब सियासत गर्मा गई है। हालांकि पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश भी कर दिया है।

 
बता दें कि मामले पर नाराजगी जताते हुए मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ और कार्यकारी अध्य़क्ष जीतू पटवारी भी ट्वीट कर चुके हैं। अब यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में प्रतिमा का शुद्धिकरण एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
Satna News: Politics heats up in the case of sticking sticks on the statue of former Prime Minister, police arrested six
यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में प्रतिमा का शुद्धिकरण किया - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सतना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 24 मई की शाम धवारी चौराहे पर लगी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़ने का प्रयास किया गया। प्रतिमा पर डंडे बरसाए और शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के लोग आज नेहरू प्रतिमा के पास धरने में बैठ गए। वहीं सीएसपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में प्रकरण पंजीबद्ध कर छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपियों के नाम कृष्णकांत गौतम (22), शुभम शुक्ला (18), सुभाष सिंह (22), विवेक सिंह (18), विशन मांझी (25), प्रभात बागरी (19) हैं, सभी आरोपी सतना जिले के ही निवासी हैं।
 
Satna News: Politics heats up in the case of sticking sticks on the statue of former Prime Minister, police arrested six
यूथ कांग्रेस ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अब तो ऐसा लग रहा है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। आदमी तो आदमी महापुरुषों की मूर्तियां भी खंडित होने लगी हैं। एक दिन पहले जीतू पटवारी ने कहा था कि प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया! क्या सत्ता का संरक्षण अब सतना में भी जहर घोल रहा है? शिवराज जी, पहले गांधीजी, फिर बाबा आंबेडकर और अब नेहरूजी! "सरकारी-साथ" के बगैर गुंडों के हाथ में डंडा नहीं आ सकता! अंधेरनगरी_मामाराजा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed