फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Satna News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई बरातियों से भरी बस, दो दर्जन से ज्यादा लोग झुलसे

Sun, 05 Jun 2022 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Jun 2022 04:06 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बरातियों को लेकर जा रही बस 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गई। बस में आग लग गई। घटना में महिलाओं-बच्चों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है।
 
विज्ञापन
Satna News: Bus full of baraatis hit by high tension line, more than two dozen people scorched
बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने पर अस्पताल के कॉरिडोर में भी इलाज करना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश के सतना में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बरातियों को लेकर जा रही बस 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गई। बस में आग लग गई। घटना में महिलाओं-बच्चों समेत दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Satna News: Bus full of baraatis hit by high tension line, more than two dozen people scorched
बस हाईटेंशन लाइन से दूर हो गई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार घटना सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के रामपुर पाठा गांव की है। मैहर के एक आदिवासी परिवार में बेटी की शादी थी, बस से आई बरात सलेहा लौट रही थी। परसमानिया रोड के रामपुर पाठा ग्राम के पास अचानक बस की छत पर रखा सामान 11,000 केवी की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। इससे बस में आग लग गई। आग लगते ही हड़कंप मच गया। जिसे जहां से जगह मिली, कूदने लगा। कैसे भी बस से बाहर आना चाह रहे थे। फिर भी दो दर्जन से ज्यादा लोग आग में झुलस गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
 
Satna News: Bus full of baraatis hit by high tension line, more than two dozen people scorched
घटना में सुरक्षित बचे बराती पेड़ के नीचे बैठे नजर आए। - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना उचेहरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल बस यात्रियों को आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल भेजा, जहां सभी यात्रियों का उपचार जारी है। अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया। शुक्र रहा कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed