समोसे हों या आलू के पराठे... आलू-गोभी हो या फ्रेंच फ्राइज, आलू किसी न किसी तरीके से अपनी ओर खींच ही लेता है। कभी मोटापे के डर से तो कभी ब्लड शुगर की वजह से इससे दूरी भी बनानी पड़ती है। बुंदेलखंड के सागर के किसान ने अब काले आलू की खेती कर रहा है जो कि न केवल फैट फ्री है बल्कि शुगर के मरीज भी इसे खा सकते हैं। साथ ही इसमें आयरन भी प्रचुर मात्रा में है, जो शरीर में खून की कमी को दूर करता है। यह हार्ट, लीवर और फेफड़े के लिए भी फायदेमंद है।
Sagar News: सागर के युवा किसान ने बुंदेलखंड में उगाए काले आलू, सालाना पांच लाख रुपये की आय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 22 Mar 2024 05:02 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के सागर के युवा किसान ने पारंपरिक खेती से हटकर काले आलू की खेती की। इससे उसे करीब पांच लाख रुपये की सालाना आय हो रही है। काले आलू के औषधीय गुणों की वजह से इसकी मांग भी बढ़ रही है।
विज्ञापन
