फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sagar News: सागर में महिलाएं बना रहीं गोबर से सुंदर घड़ियां और मोमेंटो, 3000 से अधिक हुईं लाभान्वित

Fri, 17 May 2024 03:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 17 May 2024 03:52 PM IST
सार

Sagar News In Hindi: मध्य प्रदेश के सागर में गाय का गोबर भी महिलाओं के लिए आजीविका का साधन बन गया है। तीन हजार से अधिक महिलाएं इससे लाभान्वित हुई हैं। 1,500 घड़ियां, 8,000 मोमेंटो और 6,000 से अधिक मालाएं बनाई गई हैं। 
 

विज्ञापन
Sagar News: Women in Sagar are making beautiful watches and mementos from cow dung, more than 3000 benefited
सागर में महिलाएं गाय के गोबर से कलात्मक घड़ियां, मोमेंटो और मालाएं बना रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

गाय के गोबर से कलात्मक वस्तुएं बनाकर सागर की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। गोबर से दीवाल पर टांगने वाली घड़ियां बनाई जा रही हैं। मोमेंटो बन रहे हैं। मालाएं बन रही हैं। इतना ही नहीं, सागर की 3000 से अधिक महिलाओं की आय का साधन बन गया है गाय का गोबर। इससे बनी कलात्मक वस्तुओं की बाजार में भी खूब मांग हो रही है। कुछ उत्पाद तो विदेश तक जा रहे हैं।  



सागर में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए यह एक तरह का अभियान ही है। महिलाएं औसतन तीन हजार रुपये प्रतिमाह और कुछ तो छह से दस हजार रुपये प्रतिमाह भी कमा रही हैं। इसी काम से जुड़ी आकांक्षा नामदेव ने बताया कि हमें गोबर से कलात्मक वस्तुएं बनाने की जानकारी मिली तो प्रशिक्षण लिया। अब हम लोग घड़ी और मोमेंटो बनाते हैं। इसके लिए हमें सामग्री मिल जाती है। हम घर पर ही अपने काम से समय निकालकर गोबर से कलात्मक वस्तुओं को बनाते हैं और फिर संस्था को दे देते हैं। शहर की एक समिति ने इन महिलाओं को जोड़े रखा है। समिति की अध्यक्ष सुनीता जैन ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए यह पहल की गई है। अब तक तीन हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। अब तक महिलाओं ने 1,500 घड़ियां, 8,000 मोमेंटो और 6,000 से अधिक माला बनाई हैं। देश-विदेश के बाजारों में यह उत्पाद भेजे जा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल भी हो रहा है।  
 

Sagar News: Women in Sagar are making beautiful watches and mementos from cow dung, more than 3000 benefited
सागर में महिलाएं गाय के गोबर से कलात्मक घड़ियां, मोमेंटो और मालाएं बना रही हैं। - फोटो : अमर उजाला

ऐसे बनाते हैं कलात्मक उत्पाद
गौशाला से गोबर लिया जाता है और उसे सुखाया जाता है। उसके बाद मशीनों की मदद से उसे बारीक किया जाता है। आवश्यकतानुसार मिट्टी मिलाई जाती है। गोबल एवं अन्य जैविक सामग्री मिलाकर छह-छह किलो के पैकेट्स तैयार होते हैं। इन्हें ही महिलाओं को दिया जाता है। सांचे की मदद से निश्चित आकार दिया जाता है। सूखने के बाद कंडों की अच्छी से घिसाई और कटिंग होती है। इसके बाद गोंद और प्लाई की मदद से जोड़ा जाता है। रंग, कांच आदि का इस्तेमाल कर उसे सजाया जाता है। छह आकार की घड़ियां और कई आकार के मोमेंटो बनाए जा रहे हैं। इसमें कंप्यूटर की मदद से डिजाइन भी बनाए जाते हैं। 


 

Sagar News: Women in Sagar are making beautiful watches and mementos from cow dung, more than 3000 benefited
सागर में महिलाएं गाय के गोबर से कलात्मक घड़ियां, मोमेंटो और मालाएं बना रही हैं। - फोटो : अमर उजाला
तीन से चार हजार रुपये प्रतिमाह कमाई
पूजा प्रजापति ने कहा कि मैं पढ़ाई करने के साथ ही गोबर के आइटम बना रही हूं। गोबर की घड़ियां, मोमेंटो बनाती हूं। रोज दो से तीन घंटे काम कर महीने के तीन-चार हजार रुपये कमा लेती हूं। इसी तरह आकांक्षा नामदेव ने कहा कि समिति से घर पर सामग्री दी जाती है। घर का काम करने के बाद वक्त मिलते ही कलात्मक वस्तुएं बनाती हूं। मैं भी तीन से चार हजार रुपये कमा लेती हूं। 

(सागर से केके नगाइच की रिपोर्ट)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed