सागर लोकसभा सीट पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और मतदाता में वोट डालने की प्रति उत्साह भी नजर आ रहा है। वहीं, गर्मी को लेकर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर काफी भीड़ नजर आ रही है। वहीं, सागर जिले की सुरखी विधानसभा के ग्राम गेंहूरास बुजुर्ग के आदर्श मतदान केंद्र-177 में हल्दी लगाए दूल्हा मतदान करने पहुंचा और मतदान किया। बता दें, ग्राम गेंहूरास बुजुर्ग के सुधांशु अहिरवार की शादी आठ मई को है। वहीं, मंगलवार सुबह हल्दी रस्म में निभाई गई। वह हल्दी रस्म के बाद मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डालकर अपना फर्ज निभाया और मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की।
MP LS Election: सागर में मतदान को लेकर उत्साह, दूल्हा हल्दी लगाए तो फर्स्ट टाइम वोटर बग्गी पर बैठकर गए, Photos
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 07 May 2024 04:07 PM IST
सार
सागर में सुरखी विधानसभा के ग्राम गेंहूरास बुजुर्ग में हल्दी लगाए दूल्हा मतदान करने पहुंचा। मतदाताओं से वोट डालने की अपील की। वहीं, जैसीनगर में पहली बार वोट डाल रहे युवा मतदाता घोड़ा बग्गी में सवार होकर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
