गोभी का फूल एक प्रचलित तथा लोकप्रिय सब्जियों में गिनी जाती है। भारतीय समाज की शायद ही ऐसी कोई रसोई हो, जहां इसका प्रयोग न होता हो। गोभी को सलाद के रूप में, सब्जी बनाकर, पराठे बनाकर और सूप निकालकर इसका स्वाद लिया जाता है। अभी तक आपने गोभी का कलर सफेद देखा होगा, गोभी की एक प्रजाति हरे रंग की भी होती है, जिसे ब्रोकली कहा जाता है। लेकिन अब आपको नारंगी तथा बैगनी रंग की गोभी भी देखने को मिलेगी।
MP News: सागर में लाल पीली गोभी से महक रहा पोषण वाटिका, रंग के साथ-साथ मिनरल्स से भी है भरपूर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में पोषक तत्वों से भरपूर ग्रीन ब्रोकली की जगह जल्द ही ऑरेंज और बैगनी फूल गोभी ले लेगी। यह रंगीन गोभी दिखने में जितनी आकर्षक है, उससे कहीं ज्यादा पौष्टिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
