शरद पूर्णिमा पर उपवास के लिए खरीदे गए खोये में सांप या छिपकली निकलने का मामला पुलिस थाने पहुंचा है। शरद पूर्णिमा की शाम को सागर जिले के देवरी कलां थाना अंतर्गत झुनकू पंचायत के संजय नगर मोहल्ले में रहने वाली चार महिलाएं और उनके परिजन बर्तन में खोया लेकर देवरी पुलिस थाने पहुंची। जहां उन्होंने बताया कि खोया में सांप या छिपकली मृत अवस्था में निकली है।
पुलिस थाने में खोया लेकर पहुंची विनीता रजक ने बताया कि मंगलवार को अखिलेश यादव नामक व्यक्ति खोया बेचने आया था। मोहल्ले की सभी महिलाओं ने एक-एक, दो-दो किलो खोया 300 रुपये किलो के हिसाब से खरीदा था। उसने संजय नगर में अन्य परिवारों को भी 10 किलो खोया बेचा था।बुधवार को शरद पूर्णिमा उपवास होने के कारण सभी महिलाएं अपने-अपने घरों में खोया के लड्डू बना रही थी। तभी उसमें छिपकली या सांप सिर जैसे टुकड़े दिखाई दिए। गीता रजक ने बताया कि उन्होंने आधा किलो खोया अखिलेश यादव से खरीदा था। उसमें किसी जीव-जंतु सांप या छिपकली के टुकड़े निकले। मनीषा साहू ने बताया कि उन्होंने दो किलो खोया खरीदा था, जिसमें सांप या छिपकली का कटा हुआ सिर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।
3 of 3
खोये में छिपकली
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि जब खोया को लड्डू बनाने के लिए मैस करने लगे तो उसमें जीव-जंतु के अवशेष निकलने लगे। खोये को चख कर देखा था, तभी से उन्हें उल्टियां हो रही हैं। इसी तरह लीला रजक, अंश दुबे ने भी एक किलो खोया खरीदा, जिसमें सांप या छिपकली के टुकड़े दिखाई दिए। सभी महिलाएं अपने-अपने बर्तनों में खोया लेकर पुलिस थाने पहुंची तथा खोया बेचने वाले पर कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर खोया के तीन पाव लड्डूओं का पूजन किया जाता है। शाम को पूजन के लिए लड्डू बनाना शुरू किया तो उसमें जीव जंतु के अवशेष दिखाई दिए। थाना प्रभारी संधीर चौधरी ने बताया कि मामला जांच के लिए फूड विभाग में भेजा जाएगा। खोया में महिलाओं ने बताया कि जीव जंतु मिले हैं।