फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहित शेखर की हत्या में गिरफ्तार पत्नी अपूर्वा का क्या है इंदौर से नाता

Thu, 25 Apr 2019 09:46 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 25 Apr 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Rohit Shekhar murder case Know Indore connection of wife Apurva Shukla
rohit shekhar
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर की हत्या के मामले में बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पत्नी अपूर्वा को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पिछले तीन दिनों से पूछताछ जारी थी। आइए जानते हैं, अपूर्वा का मध्यप्रदेश से क्या नाता है:
Rohit Shekhar murder case Know Indore connection of wife Apurva Shukla
रोहित शेखर तिवारी - फोटो : SELF
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की शादी 11 मई 2018 को मध्यप्रदेश के शहर इंदौर निवासी अपूर्वा शुक्ला से हुई थी। लेकिन, पत्नी के साथ पहली सालगिरह मनाने से पहले ही दोनों का साथ जिंदगी भर के लिए छूट गया।

 
Rohit Shekhar murder case Know Indore connection of wife Apurva Shukla
रोहित की पत्नी अपूर्वा - फोटो : सोशल मीडिया
अपूर्वा ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई भी इंदौर में ही की है। वर्ष 2015 से इंदौर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। 2016 में वह प्रैक्टिस के लिए सुप्रीम कोर्ट चली गईं। शादी के बाद अपूर्वा का इंदौर आना-जाना भी लगा रहता था। बीते छह महीने से वह इंदौर हाईकोर्ट में भी प्रैक्टिस कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shekhar murder case Know Indore connection of wife Apurva Shukla
rohit shekhar tiwari
अपूर्वा के पिता पीके शुक्ला इंदौर हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील हैं। घटना के बारे में मीडियाकर्मियों के पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आरोप तो भगवान पर भी लगे हैं। वह किसी को डांटे, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती, हत्या की बात तो संभव भी नहीं है।
विज्ञापन
Rohit Shekhar murder case Know Indore connection of wife Apurva Shukla
rohit shekhar
रोहित शेखर और अपूर्वा की शादी में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने पहुंचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया था। नई दिल्ली के पांच अशोक रोड स्थित आनंदा भवन में हुए विवाह समारोह में कई नेताओं ने शिरकत की थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed