फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनाव आते-जाते रहे लेकिन अबतक अनसुलझे हैं भोपाल के ये मुद्दे, इस बार किसे चुनेगी जनता

Wed, 17 Apr 2019 07:58 AM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 17 Apr 2019 07:58 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Current situation of capital city of MP Bhopal 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किसे चुनेगी जनता - फोटो : अमर उजाला

देश में चल रहे चुनावी महामुकाबले के बीच एक बार फिर नेताओं और पार्टियों के अस्थाई वादों का बक्सा खुलने लगा है। विकास और उपलब्धियों के नए-नए आयाम गढ़ने की बातें की जा रही हैं। इस बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की स्थिति कुछ और ही कहती है। भोपाल से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं, तो दूसरी ओर भाजपा से उमा भारती के नाम की चर्चा है। यहां कई ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, जो हर चुनाव में चर्चा और भाषणों में शामिल तो होते हैं, लेकिन समाधान नहीं हो पाता है। देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मुद्दों के पैमाने पर खड़ा कर भोपाल की जनता किसे चुनती है। 


 

Lok Sabha Chunav 2019: Current situation of capital city of MP Bhopal 
डेमो - फोटो : डेमो
अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा
पिछले दिनों विमान यातायात के विस्तार की मांग करते हुए करीब 40 हजार लोगों ने एक प्रदर्शन रैली का आयोजन किया गया था। उनकी मांग थी कि भोपाल एयरपोर्ट से पुणे, चेन्नई और लखनऊ के अलावा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं की भी शुरुआत की जाए। लंबे समय से यहां के लोग विकास के कई पैमानों से वंचित रहे हैं। भोपाल के दो बड़े और लोकप्रिय तालाब की शहर में अपनी पहचान है। 
Lok Sabha Chunav 2019: Current situation of capital city of MP Bhopal 
indian youth - फोटो : pexels.com
रोजगार
शहर में वहीं की कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के कई कारखाने हैं। शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्रॉक्टर एंड गैंबल, ईचर एंड लुपिन जैसी कई बड़ी कंपनियों के कारखाने हैंं, जिससे लोगों के रोजगार की संभावनाएं बढ़ती हैं। भोपाल के विकास में 80 के दशक में यूनियन कार्बाईड फैक्ट्री में हुए गैस कांड ने गहरी चोट पहुंचाई। इस कांड के बाद भारी संख्या में लोगों की मौत और गंभीर बिमारियों के कारण शहर के विकास की गति धीमी हो गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Current situation of capital city of MP Bhopal 
industry(File Photo)
ओद्योगिक विकास
यहां के लोगों का कहना है कि मध्य प्रदेश की राजधानी होने के बावजूद यहां बड़े पैमाने पर औद्योगिक विकास नहीं है। जबकि इंदौर और उसके आसपास के इलाकों में लोगों के लिए बेहतर विकल्प और सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Current situation of capital city of MP Bhopal 
स्मार्ट सिटी (डेमो फोटो)
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
2017 में केंद्र सरकार के स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चुने गए पहले 20 शहरों में भोपाल का नाम भी शामिल था। हालांकि अभि शहर में निर्माणाधीन मेट्रो प्रोजेक्ट से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। रोजगार को लेकर यहां को लोगों का कहना है कि यह अब भी एक बड़ा मुद्दा है। वो कहते हैं कि देश में आर्थिक विकास तो हुआ, लेकिन उसका लाभ सभी हिस्सों तक नहीं पहुंच पाया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed