फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रीवा: वीआईपी गेस्ट हाउस में ठहरे महंत पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, हिस्ट्रीशीटर के नाम पर बुक था रूम

Wed, 30 Mar 2022 01:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 30 Mar 2022 01:34 PM IST
सार

कथावाचक महंत सीताराम महाराज उर्फ समर्थ त्रिपाठी पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि किशोरी को रीवा के वीआईपी सर्किट हाउस में सतना से बुलवाया था। 
 

विज्ञापन
Rewa: Mahant staying in VIP guest house accused of raping a minor, room was booked in the name of history sheeter
सीताराम महाराज पर नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : सोशल मीडिया
रीवा जिले में समदड़िया मॉल के शुभारंभ अवसर पर कथा सुनाने आए महंत पर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। रीवा के पॉश इलाके राजनिवास सिविल लाइन में स्थित वीआईपी गेस्ट हाउस में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना के बाद से महंत फरार है। पुलिस ने महंत के एक चेले समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह चेला ही नाबालिग को महंत के पास लेकर आया था। बताया जा रहा है कि जिस रूम में वारदात को अंजाम दिया गया, वह किसी हिस्ट्रीशीटर विनोद पांडेय के नाम पर बुक था। 


कांग्रेस ने सर्किट हाउस के अलॉटमेंट को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मध्य प्रदेश के रीवा में सर्किट हाउस में एक नाबालिग छात्रा से कथावाचक व अन्य लोगों द्वारा गैंगरेप की घटना बेहद निंदनीय है। कैसे इन लोगों को सर्किट हाउस आवंटित हुआ? कैसे उसमें शराब पार्टी हुई? यह जांच का विषय है। अपराधियों पर, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।  
Rewa: Mahant staying in VIP guest house accused of raping a minor, room was booked in the name of history sheeter
रीवा के एसएसपी को होली की शुभकामनाएं देने की यह तस्वीर खुद सीताराम दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस के मुताबिक महंत समर्थ त्रिपाठी उर्फ सीताराम महाराज कथावाचक है। वह वेदांती महाराज का शिष्य बताया जा रहा है। रीवा में वेदांती महाराज की हनुमान कथा का आयोजन होने वाला है। उसकी तैयारियों के लिए ही वह रीवा में था। सीताराम महाराज के करीबी विनोद पांडेय ने 15 वर्षीय किशोरी को सतना से बुलवाया था। रीवा आने पर नाबालिग को राजनिवास बुलाया गया। किशोरी को रूम नंबर 4 में बुलाया गया, जहां विनोद सहित अन्य ने बैठकर बात की। कुछ देर बाद सीताराम महाराज और उसका एक चेला भी वहां पहुंचा। थोड़ी देर बाद वहां सभी लोग शराब पीने लगे। नाबालिग को भी शराब पिलाने की कोसिश की गई। किशोरी ने मना किया तो बाकी लोग बाहर निकल गए। सिर्फ महंत और किशोरी कमरे में थे। दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था। महंत ने कमरे की लाइट बंद कर दी थी। किशोरी नहीं मानी तो महंत ने कथित तौर पर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के फोन से ही विनोद को बुलाया और उसे बाहर छोड़ दिया।  विनोद पांडेय का एक साथी किशोरी को छोड़ने गया था। जैसे ही उसने नाबालिग को उतारा वहां उसके परिचित दिखे और वह दौड़कर उनके पास गई।वहां से नाबालिग को पुलिस के पास ले गए और महिला पुलिस अधिकारी को उसने आपबीती सनाई। पुलिस ने विनोद पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है और महंत की तलाश जारी है। 
Rewa: Mahant staying in VIP guest house accused of raping a minor, room was booked in the name of history sheeter
केस दर्ज होने के बाद सीताराम महाराज जैसे दिखने वाले शख्स के कुछ फोटो वायरल हो गए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
कौन है सीताराम महाराज
समदड़िया मॉल के उद्घाटन पर पूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज की कथा है। उनका शिष्य सीताराम दास ही तैयारी के लिए रीवा आया था। इस वजह से सीताराम को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा था। हाल में जिले के आला अधिकारी और राजनेताओं सहित कई बिल्डरों से भी सीताराम मिला था। सोशल मीडिया पर कुछ अंतरंग तस्वीरें भी वायरल हो गई हैं, जिन्हें सीताराम का बताया जा रहा है। तस्वीरों में सीताराम जैसा दिखने वाला शख्स लड़कियों के साथ है।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed