फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: रतलाम में गणेश प्रतिमा ले जा रहे भक्तों पर पथराव, भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने भांजी लाठी, आंसू गैस छोड़ी

Sun, 08 Sep 2024 10:12 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 08 Sep 2024 10:12 AM IST
सार

रतलाम में गणेश प्रतिमा ले जा रहे भक्तों पर पथराव, भीड़ ने घेरा थाना, पुलिस ने भांजी लाठी, आंसू गैस छोड़ी

विज्ञापन
Stones pelted at devotees carrying Ganesh idol in Ratlam police fired tear gas shells to control the crowd
जलूस पर पथराव के बाद रतलाम में तनाव। - फोटो : अमर उजाला

मध्य  प्रदेश के रतलाम जिले के स्टेशन रोड थाना इलाके के मोचीपुरा क्षेत्र में गणेश प्रतिमा ले जा रहे भक्तों पर असामाजिक तत्व ने पत्थर फेंक दिए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। पथराव से अक्रोशित लोग स्टेशन रोड थाने पर जमा हो गए, आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भीड़ ने हंगामा कर दिया। मालले को शांत करने के लिए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। बाद में पुलिस मोचीपुरा पहुंची और यहां सीसीटीवी कैमरे चेक किए। स्थिति को देखते हुए शहर में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 



जानकारी के अनुसार, शहर शनिवार रात करीब 9 बजे खेतलपुरा से मोचीपूरा होकर स्थापना के लिए गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे लोगो पर किसी ने पथराव कर दिया। मूर्ति स्थापना के बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग स्टेशन रोड थाना पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर शांत कराया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

Stones pelted at devotees carrying Ganesh idol in Ratlam police fired tear gas shells to control the crowd
जलूस पर पथराव के बाद रतलाम में तनाव। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस जांच के लिए मोचीपुरा जा रही थी, इस दौरान उनके पीछे बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। इससे एक बार फिर आमने सामने से पथराव शुरू हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और आसूं गैस के गोले छोड़कर भीड़ को खदेड़ा। जिसके बाद  पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए।

Stones pelted at devotees carrying Ganesh idol in Ratlam police fired tear gas shells to control the crowd
जलूस पर पथराव के बाद रतलाम में तनाव। - फोटो : अमर उजाला

एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे लोगों पर किसी ने पत्थर फेंका दिया जो एक व्यक्ति को लग गया। अक्रोषित भीड़ बाद में मोचीपुरा पहुंची तो दोनों पक्षों में आमने सामने से पथराव हो गया। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। मोचीपुरा सहित अन्य क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है। एडिशनल एसपी और सीएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे है। कलेक्टर राजेश बाथम और एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने लोगों से शांति बनाए रखने और सौहार्दपूर्वक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed