फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ...जब राहुल के कंधे पर सिर रखकर फूट-फूट कर रोने लगा किसान

Wed, 06 Jun 2018 10:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Updated Wed, 06 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi meets the families of the farmers martyred in the police firing in Mandsaur last year
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर किसानों के बीच थे। इस दौरान उन्होंने किसान समृद्धि संकल्प रैली को भी संबोधित किया। उन्होंने वादा किया की वह मध्यप्रदेश में सत्ता में आते ही किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। बता दें कि राहुल ने पिछले साल गोलीकांड के बाद भी मंदसौर पहुंचने की कोशिश की थी, पर कामयाब नहीं हो सके थे। मंदसौर गोलीकांड में छह किसानों की जान गई थी। 

छलक उठे किसान के आंसू

Rahul Gandhi meets the families of the farmers martyred in the police firing in Mandsaur last year

किसानों के बीच पहुंचे राहुल ने जब एक किसान से बात की तो वह बेहद भावूक हो गए। इस दौरान राहुल ने किसान को गले लगाया और वह कांग्रेस अध्यक्ष के कंधे पर फूट-फूट कर रोने लगा। वहीं अन्य किसानों ने भी राहुल के साथ अपना दर्द साझा किया। राहुल ने कहा कि अपने परिजनों को खोने का दर्द वह जानते हैं। 

Rahul Gandhi meets the families of the farmers martyred in the police firing in Mandsaur last year

मंदसौर गोलीकांड में छह किसानों की जान गई थी। सरकार ने इसकी जांच के लिए आयोग बैठाया, पर तीन बार कार्यकाल बढ़ाने के बावजूद अब तक रिपोर्ट का इंतजार है। 11 मई को कार्यकाल की अवधि बीत चुकी है। किसानों में इस बात का भी गुस्सा है कि एक साल होने को आया पर अब तक किसी की जिम्मेदारी तय नहीं हुई है। जाहिर है, कांग्रेस इसे भी मुद्दा बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi meets the families of the farmers martyred in the police firing in Mandsaur last year

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ कहते हैं कि भाजपा सरकार किसानों के साथ दुश्मनों जैसा बर्ताव कर रही है। वे अपना हक मांगते हैं तो उन्हें गोली दी जाती है। बुजुर्ग और भोले भाले किसानों का बांड भरवाकर सरकार खुद किसानों को भड़का रही है। अगर आंदोलन के दौरान कोई अप्रिय स्थिति बनती है तो इसके लिए शिवराज जिम्मेदार होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed