फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिवपुरी पुलिस की तैयारी: दंगों से निपटने और बिगड़े हालातों को संभालने के लिए मॉकड्रिल, पांच किमी तक फ्लैग मार्च भी निकाला

Sun, 24 Apr 2022 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Apr 2022 06:26 PM IST
सार

शिवपुरी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बलवा सामग्री के साथ मॉकड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च भी निकाला।
 
विज्ञापन
Preparation of Shivpuri Police: Mockdrill to deal with the riots and handle the deteriorating situation, also took out flag march for five km
पुलिस ने बलवा सामग्री के साथ मॉकड्रिल का अभ्यास किया। - फोटो : अमर उजाला
शिवपुरी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बलवा सामग्री के साथ मॉकड्रिल का अभ्यास किया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से फ्लैग मार्च भी निकाला।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन शिवपुरी में बलवा ड्रिल सामग्री हैलमेट, बॉडीगॉर्ड, जाली, लाठी, अश्रुगैस एवं गैस गन आदि का निरीक्षण कराया गया।
 
Preparation of Shivpuri Police: Mockdrill to deal with the riots and handle the deteriorating situation, also took out flag march for five km
घायलों को ले जाने का अभ्यास करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा बलवा सामाग्री के साथ पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव एवं थाना प्रभारी कोतवाली, देहात, फिजीकल, थाना यातायात प्रभारी तथा पुलिस लाइन शिवपुरी एवं नगर के थानों के लगभग 120 अधिकारी व कर्मचारियों की उपस्थिति में बलवा ड्रिल सामग्री के साथ मॉकड्रिल का अभ्यास कराया गया।
 
Preparation of Shivpuri Police: Mockdrill to deal with the riots and handle the deteriorating situation, also took out flag march for five km
पुलिस ने बलवा सामग्री के साथ मॉकड्रिल का अभ्यास किया। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद नगर में पुलिस परेड ग्राउंड से अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा कानून व्यवस्था ड्यूटी में उपयोग किए जाने वाले दंगा विरोधी उपकरणों यानी जाली, हैलमेट, नीकैप पहनकर लाठी एवं शील्ड आदि के साथ लगभग पांच किमी का फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च शिवपुरी के प्रमुख मार्गों पर होते हुए वापस पुलिस परेड ग्राउंड में आकर समापन हुआ। पैदल फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी अजय भार्गव, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, शहर के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed