फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवास: नहीं मिला बच्ची का सुराग, एसडीएम पहुंचे जिला अस्पताल का निरीक्षण करने, युकां ने जलाया सीएमएचओ का पुतला, हटाने की मांग

Sat, 23 Apr 2022 06:08 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Sat, 23 Apr 2022 06:08 PM IST
सार

देवास जिला अस्पताल से गायब हुई नवजात बच्ची का पता नहीं चल पाया है। प्रशासक नियुक्त किए गए एसडीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए है। दूसरी तरफ युकां ने सीएमएचओ का पुतला जलाकर उन्हें हटाने की मांग की है। 

विज्ञापन
Dewas: No clue of girl found, SDM reached district hospital to inspect, Yuk burnt CMHO's effigy, demand for removal
सीएमएचओ का पुतला जलाते हुए युकां कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया
जिला अस्पताल से चोरी हुई नवजात बच्ची के चोरी होने के मामले में अब तक सुराग नहीं मिल सका है। अस्पताल की व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन ने औपचारिकता तो कर दी लेकिन अब बातें ये हो रही हैं कि कई बार ऐसी औपचारिकताएं की गईं मगर जिला अस्पताल का ढर्रा नहीं सुधर सका। इधर अस्पताल से बच्ची चोरी होने के मामले में कांग्रेस ने भी मुद्दा बना लिया है। शासन-प्रशासन को कांग्रेस नेता घेर रहे हैं।


बता दें कि शाजापुर की रहने वाली टीना वर्मा ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। टीना का कहना है कि गुरुवार रात बच्ची रिश्तेदार के पास सोई हुई थी। रात 3.30 बजे जब मेरी नींद खुली और मैंने बच्ची को खोजा, तो बिस्तर पर सिर्फ कंबल था, लेकिन बच्ची वहां नहीं थी। इस पर देवरानी सोनू को जगाया। हमने उसे बहुत तलाशा, लेकिन वो नहीं मिली। जब पता चतला कि बच्ची चोरी हुई है तो परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना के विरोध में मरीज के रिश्तेदार और पूर्व पार्षद रूपेश वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर आत्मदाह की कोशिश की। समाजजन कलेक्टोरेट पहुंचे। कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने आश्वस्त किया कि बच्ची को जल्द ढूंढ निकालेंगे। कलेक्टर ने सीएमएचओ व सिविल सर्जन को कारण बताओ नोटिस दिया जबकि एक डॉक्टर और एक नर्सिंग ऑफिसर को निलंबित किया।  सूचना पर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह भी पहुंचे। एसपी ने दिनभर अपडेट लिए और शुक्रवार रात को फिर से जिला अस्पताल पहुंचकर रिकॉर्ड चेक किए। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग पुलिस को नहीं मिल सका है। 
Dewas: No clue of girl found, SDM reached district hospital to inspect, Yuk burnt CMHO's effigy, demand for removal
एसडीएम पहुंचे निरीक्षण करने - फोटो : सोशल मीडिया

एसडीएम पहुंचे जिला अस्पताल, दिए निर्देश
इस मामले में कलेक्टर ने एसडीएम प्रदीप सोनी को जिला अस्पताल का प्रशासक नियुक्त किया। प्रशासक बनने के बाद एसडीएम शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान मेटरनिटी वार्ड में डॉ. सपना राज अनुपस्थित मिली, जिस पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया। डॉक्टरों के लिए फेस रीडिंग मशीन लगाने के निर्देश दिए। दवाई वितरण केंद्र मे कंप्यूटर ऑपरेटर रखने के निर्देश दिए। सोनोग्राफी आउटसोर्स डॉक्टर से करवाने के निर्देश दिए।  ओपीडी क्षेत्र में बंद पड़ी एलईडी चालू करवाने के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए। मेटरनिटी वार्ड में कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि लंच टाइम में सभी चिकित्सक अपना लंच बॉक्स साथ लाएं और अस्पताल में ही लंच करें। समय पर ओपीडी देखें। हालांकि इन निर्देशों का कितना पालन होगा इसे लेकर अभी से बातें होने लगी है क्योंकि इसके पहले भी इस तरह के निर्देश कई बार दिए जा चुके हैं। खासकर जिन एसडीएम को प्रशासक नियुक्त किया गया है उनकी कार्यशैली पर भी कई बार सवाल उठे हैं, ऐसे में कहा यही जा रहा है कि खुद की नाकामी पर पर्दा डालने के लिए अब प्रशासन खानापूर्ति करने में जुटा है।
Dewas: No clue of girl found, SDM reached district hospital to inspect, Yuk burnt CMHO's effigy, demand for removal
आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

भ्रष्ट और लापरवाह सीएमएचओ को हटाया जाए-युकां 
इस मामले में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को शहर कांग्रेस के पदाधिकारी कलेक्टर से मिलने पहुंचे थे। उनको ज्ञापन देकर अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की थी। यह भी कहा था कि पहले अस्पताल से दवा चोरी होती थी लेकिन अब बच्चे भी चोरी होने लगे हैं। ये बात यहीं नहीं रूकी, शनिवार को यूथ कांग्रेस ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस जिलाध्य़क्ष जितेंद्रसिंह गौड़ के साथ कार्यकर्ताओं ने सीएमएचओ डॉ. एमपी शर्मा का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष गौड़ ने बताया कि बच्ची चोरी के मामले में अस्पताल प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में कुल 18 कैमरे लगे हुए हैं जिसमें से 17 बंद थे। जिस रात को घटना हुई है उस समय जिस गार्ड की ड्यूटी थी वह मौके पर नहीं था। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था भी फेल है । दो दिन पूर्व भी सीएमएचओ पर  सत्ता पक्ष के नेताओं ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इस घटना से साबित हो रहा है कि  सीएमएचओ भ्रष्ट एवं लापरवाह है। उन्हें जल्द से जल्द कार्यमुक्त किया जाए। सीएमएचओ को जल्द कार्य मुक्त नही किया गया तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed