मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में स्कूल की मान्यता के मामले में शिक्षा विभाग में ब्लॉक रिसोर्स कोऑर्डिनेटर (बीआरसी) ने 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। दस हजार रुपये का भुगतान 15 फरवरी को हुआ था। शेष 15 हजार रुपये की घूस लेते समय बीआरसी को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है।
2 of 3
नरसिंहपुर का वह स्कूल, जिसकी मान्यता के लिए बीआरसी ने मांगी रिश्वत।
- फोटो : सोशल मीडिया
जबलपुर ईओडब्ल्यू के डीएसपी मनजीत सिंह ने बताया कि मोहम्मद हुसैन पठान अटल अंजुमन स्कूल चलाते हैं। इसकी नवीन मान्यता के लिए बीआरसी हरिओम पाठक ने मोहम्मद हुसैन पठान से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पठान दस हजार रुपये का भुगतान पाठक को 15 फरवरी को कर चुके हैं। शेष 15 हजार रुपये की राशि शुक्रवार को देने का तय हुआ था। जैसे ही पठान ने 15 हजार रुपये पाठक को दिए, ईओडब्ल्यू टीम ने रंगे हाथों उसे पकड़ लिया।
3 of 3
डीएसपी मंजीत सिंह रिश्वत लेने वाले अधिकारी को पकड़ने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए।
- फोटो : सोशल मीडिया
यह कार्रवाई ईओडब्ल्यू जबलपुर की टीम ने की। इसमें डीएसपी मनजीत सिंह, इंस्पेक्टर मुकेश खंपरिया, इंस्पेक्टर लक्ष्मी यादव, इंस्पेक्टर स्वर्णजीत सिंह धामी, इंस्पेक्टर प्रेरणा पांडेय, इंस्पेक्टर शशिकला मस्कुले, एसआई कीर्ति शुक्ला, एसआई विशाखा तिवारी शामिल रहे।