फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: भोपाल में बंसल ग्रुप पर इनकम टैक्स की रेड, रिंग सेरेमनी की स्टीकर लगी गाड़ियों से आई टीम

Fri, 18 Nov 2022 11:34 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 18 Nov 2022 11:34 AM IST
सार

भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट का काम किया है। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बंसल ग्रुप अस्पताल, रियल स्टेट, एजुकेशन समेत कई सेक्टर में काम कर रहा है।

विज्ञापन
MP News: Income tax raid on Bansal Group's premises in Bhopal
भोपाल में बंसल ग्रुप पर आईटी की रेड - फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल में बंसल ग्रुप के 40 ठिकानों पर आयकर विभाग ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की है। भोपाल, इंदौर और मंडीदीप में सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। छापेमारी करने के लिए इनकम टैक्स की टीमें रिंग सेरेमनी की स्टीकर लगी गाड़ियों से पहुंची। सभी गाड़ियों पर इंदौर के नंबर हैं। अभी छापे की कार्रवाई जारी है।

 
 
MP News: Income tax raid on Bansal Group's premises in Bhopal
टीमें रिंग सेरेमनी के स्टीकर लगी गाड़ियों से आई - फोटो : अमर उजाला
रानी कमलापति रेलवे स्टेशन को रिडेवलप किया है ग्रुप ने 
भोपाल में बंसल ग्रुप ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का रिडेवलमपेंट किया है। इसका शुभारंभ पिछले साल 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। बंसल ग्रुप मीडिया, बंसल कंस्ट्रक्शन एंड पाथवे, बंसल ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल, बंसल ग्रुप ऑफ एजुकेशन, बंसल टीएमटी सरिया, बंसल सोया कुकिंग आयल जैसे कई सेक्टर में काम कर रहा है। आयकर विभाग की टीम ने एक साल पहले भी बंसल ग्रुप के 18 ठिकानों पर छापेमारी की थी। बंसल ग्रुप के मालिक अनिल बंसल और सुनील बंसल है। उन्होंने पिछले साल आयुष्मान अस्पताल खरीदा था। उस समय इनसे जुड़े दो डॉक्टरों के ठिकानों पर भी टीम ने छापेमारी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed