फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: मणप्पुरम गोल्ड में दिनदहाड़े डकैती, नकाबपोश बदमाश ले उड़े 16 किलो सोना, साढ़े तीन लाख कैश

Sat, 26 Nov 2022 05:33 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 26 Nov 2022 05:33 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मणप्पुरम गोल्ड के दफ्तर में दिनदहाड़े डकैती हुई है। 16 किलो से अधिक सोना और साढ़े तीन लाख नगद लुटेरे अपने साथ ले गए हैं। 

विज्ञापन
MP News: Daylight robbery in Manappuram Gold, masked miscreants took away 16 kg gold
कटनी में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस पर लूट। 16 किलो सोना और साढ़ तीन लाख रुपये नगद ले उड़े। - फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में छह हथियारों से लैस बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस में घुसकर डकैती की घटना को अंजाम दिया है। लुटेरे तकरीबन 16 किलो से अधिक सोना, साढ़े तीन लाख रुपये नगद और एक बाइक लेकर फरार हो गए। 
MP News: Daylight robbery in Manappuram Gold, masked miscreants took away 16 kg gold
कटनी में मणप्पुरम गोल्ड फाइनेंस पर लूट। - फोटो : अमर उजाला


कटनी जिले में अब तक हुई डकैतियों में ये सबसे बड़ी डकैती बताई जा रही है जिसमें नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक की नोक पर इतनी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी लगते ही पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एएसपी, सीएसपी समेत छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है, इनसे 2 मोटरसाइकल भी बरामद की गई हैं। एक बैंक के कर्मचारी की थी। पूछताछ जारी है। 

MP News: Daylight robbery in Manappuram Gold, masked miscreants took away 16 kg gold
कटनी के मणप्पुरम गोल्ड लोन के दफ्तर में डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई। - फोटो : अमर उजाला
डकैती की पूरी घटना बदमाशों ने दिनदहाड़े सुबह दस बजकर 25 मिनट से दस बजकर 40 मिनट के बीच कर द है। उस वक्त एक कर्मचारी गोल्ड लोन फाइनेंस में झाड़ू लगा रहा था। उसी समय हथियारों से लैस बदमाश मुंह में कपड़ा बांधकर ऊपर से हेलमेट लगाकर अंदर घुसे। बंदूक निकालकर फाइनेंस बैंक में काम कर रहे सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें एक तरफ ले गए। गनपॉइंट पर सभी लॉकर खोल उसमें रखे जेवरात और नगदी को बैग में रखकर भाग निकले। हालांकि, लॉकर खुलते ही बैंक में लगा सायरन आवाज करने लगा लेकिन तब तक आरोपी बहुत दूर निकल चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: Daylight robbery in Manappuram Gold, masked miscreants took away 16 kg gold
लूट के आरोपियों की पहचान सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। - फोटो : सोशल मीडिया

प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स की मदद से जांच शुरू कर दी है। साथ ही प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। एएसपी मनोज केड़िया ने बताया कि रंगनाथ थाना क्षेत्र के बरगंवा इलाके में मणप्पुररम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी में चार से छह बदमाशों ने दिनदहाड़े बदूंक की नोक पर लूट की। लॉकर में रखे जेवरात और नगदी लेकर जबलपुर की ओर भागे हैं। आरोपी 10:25 बजे अंदर घुसे और 10:40 बजे घटना को अंजाम देकर भाग निकले। बात अगर सुरक्षा व्यवस्था की करें तो मौके पर सिक्योरिटी गार्ड भी नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज भी हेड ऑफिस से मंगवाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
MP News: Daylight robbery in Manappuram Gold, masked miscreants took away 16 kg gold
पुलिस के अनुसार बैंक व सड़कों में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त हो गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधीक्षक एसके जैन ने बताया कि सूचना मिलने पर तत्काल सभी थानाओं को अलर्ट करते हुए नाकाबंदी कर दी गई थी। बैंक व सडकों में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की शिनाख्त हो गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सभी आरोपियों की उम्र 22 से 25 लाख के बीच है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed