Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
MP News: Congress candidate bakes rotis in Sagar, BJP candidate fried samosas, applied mehndi to the bride
{"_id":"62c04cdb7cf1673ff31eed26","slug":"mp-news-congress-candidate-bakes-rotis-in-sagar-bjp-candidate-fried-samosas-applied-mehndi-to-the-bride","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर में भाजपा-कांग्रेस का 'गठबंधन', एक पार्टी के प्रत्याशी ने रोटियां बेलीं तो दूसरे ने तले समोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर में भाजपा-कांग्रेस का 'गठबंधन', एक पार्टी के प्रत्याशी ने रोटियां बेलीं तो दूसरे ने तले समोसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 02 Jul 2022 08:46 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में बड़ी रोचक तस्वीरें सामने आ रही हैं। सागर में कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव प्रचार में रोटियां तक बेल दीं।
विज्ञापन
1 of 3
कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन का एक घर में रोटी बनाते का फोटो वायरल हुआ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय चुनावों में प्रचार अपने शबाब पर है। प्रत्याशी एक वोट की खातिर कुछ भी करने को तैयार दिख रहे हैं। सागर में कांग्रेस प्रत्याशी ने जनसंपर्क के दौरान रोटियां बेली तो भाजपा प्रत्याशी ने समोसे तले और शादी समारोह में दुल्हन को मेहंदी भी लगाई।
सागर में महापौर का पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस वजह से कांग्रेस ने निधि जैन को भाजपा ने संगीता तिवारी को चुनाव मैदान में उतारा है। महिलाएं होने से उम्मीदवारों की इंट्री सीधे किचन तक में हो रही है। कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन जनसंपर्क के दौरान जनता के करीब जाने की भरसक कोशिश कर रही है। हाल ही में उनका एक घर में रोटी बनाते का फोटो वायरल हुआ।
2 of 3
भाजपा प्रत्याशी तिवारी एक घर में समोसे बनाते दिखीं।
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे में भाजपा प्रत्याशी तिवारी भी कहां पीछे रहने वाली थी। उन्हें एक घर में समोसे बनाते महिलाएं दिखी तो वह भी उनके बीच बैठ गई। खुद ही समोसे बनवाने लगीं। तिलकगंज वार्ड में एक घर में शादी चल रही थी तो तिवारी ने दुल्हन को मेहंदी लगाने में देर नहीं लगाई।
3 of 3
तिवारी ने दुल्हन को मेहंदी भी लगाई।
- फोटो : सोशल मीडिया
निधि जैन को भगवानगंज की बस्ती में लोगों ने पानी की समस्या बताई। कुएं से पानी खींचने की बात पर निधि खुद ही पहुंच गई कुएं की मुंडेर पर। रस्सी और बाल्टी की मदद से उन्होंने भी पानी निकाला। उन्होंने कहा कि जनता की तकलीफों को करीब से देख रही हूं। महापौर बनने पर किसी को पानी खींचने की आवश्यकता नहीं होगी। इतना ही नहीं, गोपालगंज इलाके में निधि ने अपने पूर्व विधायक पति सुनील जैन की प्यास बुझाने के लिए हैंडपंप भी चलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।