फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kejriwal in MP: रोड शो में भाजपा-कांग्रेस पर बरसे अरविंद केजरीवाल, कहा- सिंगरौली का इतिहास बदल दूंगा

Sat, 02 Jul 2022 05:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 02 Jul 2022 05:23 PM IST
सार

शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली में रोड शो किया। उन्होंने आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल के लिए वोट मांगे। 

विज्ञापन
Kejriwal in MP: Arvind Kejriwal lashed out at BJP-Congress in the roadshow, said- I will change the history of Singrauli
अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली में रोड शो किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी अपने चरम पर हैं। आम आदमी पार्टी ने भी इस बार चुनावों में दखल दिया है। शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने सिंगरौली में रोड शो किया। उन्होंने आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल के लिए वोट मांगे। 

 
Kejriwal in MP: Arvind Kejriwal lashed out at BJP-Congress in the roadshow, said- I will change the history of Singrauli
केजरीवाल ने कहा कि ताल ठोक कर कह सकता हूं कि आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिंगरौली में मेयर पद के लिए आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल भी मैदान में हैं।  उनके समर्थन में पहली बार सिंह सिंगरौली पहुंचे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेगा रोड शो किया। करीब 1 किलोमीटर लंबे इस मेगा रोड शो में शहर की जनता का उत्साह दिखा और हजारों की तादाद में अरविंद केजरीवाल को सुनने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही पार्टियां एक जैसी हैं। विकास के नाम पर अपना जेब भरने का काम करती हैं। पूरे देश में भाजपा-कांग्रेस, कांग्रेस-भाजपा यही खेल चल रहा है। ये लोग काम-धंधा नहीं करते। मध्य प्रदेश में इन लोगों ने आपस में सेटिंग कर रखी है, लेकिन दिल्ली वालों ने ये सेटिंग तोड़ दी, आज दिल्ली में बहुत विकास और काम हो रहा है। 
 
Kejriwal in MP: Arvind Kejriwal lashed out at BJP-Congress in the roadshow, said- I will change the history of Singrauli
सिंगरौली में मेयर पद के लिए आप प्रत्याशी रानी अग्रवाल भी मैदान में हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
केजरीवाल ने कहा कि ताल ठोक कर कह सकता हूं कि आम आदमी पार्टी ईमानदार पार्टी है। सबको देखा इस बार आम आदमी पार्टी को देखिए। 5 वर्ष बाद आपका सिंगरौली विकास पर इतिहास लिखेगा। एक बार आप प्रत्याशी को जिताइए, 5 साल में सिंगरौली का इतिहास बदल दूंगा। जैसे पंजाब और दिल्ली में बिजली फ्री, अन्य सुविधाएं दी हैं। वैसे ही सिंगरौली में वचन पत्र के मुताबिक पूरा काम होगा। सिंगरौली नगर निगम का बजट भी जनता के हिसाब से होगा और जनता बताएगी हमें जो कार्य करना है हम वह कार्य करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed