{"_id":"6464e2f38be674e1280fa0a9","slug":"mp-news-cm-shivraj-gave-gifts-will-build-ramrajalok-and-college-in-orchha-2023-05-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MP News: CM शिवराज ने दी सौगातें, ओरछा में रामराजालोक और कॉलेज बनाएंगे, 392 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: CM शिवराज ने दी सौगातें, ओरछा में रामराजालोक और कॉलेज बनाएंगे, 392 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
Wed, 17 May 2023 07:51 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 May 2023 07:51 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में लाड़ली बहना सम्मेलन-सह-मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार वितरण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना के प्रमाण-पत्र भी वितरित किए।
विज्ञापन
निवाड़ी में सीएम शिवराज ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में थे। यहां आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन-सह-मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार वितरण समारोह में सीएम शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जिले को कई सौगातें दीं। उन्होंने 392 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया। वहीं कहा कि उज्जैन में बनाए गए श्रीमहाकाल महालोक की तर्ज पर ओरछा में श्रीरामराजा महालोक बनाया जाएगा। जुलाई से ओरछा में कॉलेज खुलेगा। जिले के जेर में औद्योगिक क्षेत्र बन रहा है, जहां लग रहे कारखानों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
सीएम ई रिक्शा में बैठकर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
बहन की ई-रिक्शे में बैठ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे
मुख्यमंत्री चौहान हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल तक बहन गायत्री केवट द्वारा संचालित ई-रिक्शे में बैठ कर पहुंचे। उनके साथ लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी थे। रेखा अहिरवार और निर्मला कुशवाह भी ई-रिक्शा चला रही थी, जिनमें अन्य अतिथि बैठे थे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से इन्हें ये ई-रिक्शे प्राप्त हुए हैं।
प्रदेश में अब कोई युवा बेरोजगार नहीं रहेगा
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में अब कोई युवा बेरोजगार नहीं रहेगा। हर हाथ को उसकी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा। प्रदेश में युवाओं के लिए मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना शुरू की जा रही है। मंत्रिपरिषद ने इस योजना को स्वीकृति दे दी है। योजना में 12वीं पास एवं उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को उनकी योग्यता के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिए जाने के साथ आठ से दस हजार रूपये महीने मानदेय प्रदान किया जायेगा। इसके बाद उन्हें स्थाई रोजगार मिलेगा। योजना में 700 कार्य चिन्हित किए गए हैं।

निवाड़ी पहुंचे सीएम ने बहनों का स्वागत फूल बरसाकर किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
बहनें बदल रही प्रदेश की तकदीर
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक समय था जब मध्यप्रदेश में बेटियों को बोझ माना जाता था, आज वे वरदान बन गई हैं। प्रदेश की बहनें अब स्वयं एवं परिवार की तकदीर और प्रदेश की तस्वीर बदल रही हैं। लाड़ली लक्ष्मी, मुख्यमंत्री कन्या-विवाह-निकाह, स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण, पुलिस और शिक्षकों की भर्ती में महिला आरक्षण, आजीविका मिशन, स्टाम्प शुल्क में बहनों के लिये छूट और अब लाड़ली बहना जैसी योजनाओं से यह संभव हो पाया है।
हर बहन की हो दस हजार रुपये की मासिक आमदनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने की योजना है। योजना में आगामी 10 जून से हर माह की 10 तारीख को बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि आएगी। आजीविका मिशन में महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर बहन को माह में कम से कम 10 हजार रुपये की आमदनी हो। हर गांव में लाड़ली बहना सेना बनाई जा रही है, जो महिला कल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। छोटे गांव में 11 और बड़े गांव में 21 सदस्यों की लाड़ली बहना सेना बनेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में हर गरीब को रहने के लिए जमीन मिलेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
हर गरीब को मिलेगी रहने की जमीन
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में हर गरीब को रहने के लिए जमीन मिलेगी। उस पर मकान भी सरकार बनवाएगी। पृथ्वीपुर की धरती पर ही हमने इसका आगाज किया था। यहां 2705 व्यक्तियों को आवासीय भू-अधिकार पट्टे दिए जा रहे हैं। प्रदेश में हर घर तक नल द्वारा जल पहुंचाने की योजना पूर्णता की ओर है। निवाड़ी जिले में 11 गांव अभी शेष हैं। इस माह के अंत तक हर घर में पाइप-लाइन से नल से जल पहुंचाया जाएगा।
किसानों के ब्याज माफी के फार्म भरवाए
मुख्यमंत्री चौहान ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ब्याज माफी योजना-2023 में किसान काशीराम अहिरवार और मथुरा केवट के ब्याज माफी योजना के फार्म भरवाए। काशीराम का 22 हजार 404 रुपये और मथुरा केवट का 21 हजार 319 रुपये का ब्याज माफ किया गया।