फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Project Cheetah: मौत को हराकर एक साल की हुई चीता शावक का नाम रखा 'मुखी', जन्मोत्सव पर जारी की गई शॉर्ट फिल्म

Fri, 29 Mar 2024 04:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, श्योपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, श्योपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 04:16 PM IST
सार

मादा चीता ज्वाला ने पहली बार भारत की धरती पर चार शावकों को जन्म दिया था। इसमें से तीन की मौत हो गई थी एक शेष बचा है, यह फीमेल चीता है जो अब 29 मार्च को एक साल का हो चुका है। जो पूरी तरह स्वस्थ है। 

विज्ञापन
MP News: After defeating death, cub 'Mukhi' turns one year old, Kuno department releases short film on cheetah
चीता शावक मुखी एक साल की हो गई है - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने पहली बार भारत की धरती पर चार शावकों को जन्म दिया था। इसमें से तीन की मौत हो गई थी एक शेष बचा है, यह फीमेल चीता है जो अब 29 मार्च को एक साल का हो चुका है। जो पूरी तरह स्वस्थ है। कूनो प्रबंधन द्वारा मिठाई वितरण कर उसका जन्मदिन मनाया गया। 

 
MP News: After defeating death, cub 'Mukhi' turns one year old, Kuno department releases short film on cheetah
कूनो में शावक को बचाने की कोशिशों को लेकर शॉर्ट फिल्म भी बनाई गई है। - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें ज्वाला ने 29 मार्च 2023 को चार शावकों को जन्म दिया था। भीषण गर्मी के चलते दो माह बाद ही तीन शावकों की मौत हो गई थी। एक मात्र जीवित बचे शावक को उस समय बमुश्किल से विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार के बाद बचाया जा सका था। अभी कूनो नेशनल पार्क में यह फीमेल चीता (शावक) पूरे एक साल का हो चुका है और यह शिकार भी करने लगा है। कूनो प्रबंधन ने एक शॉर्ट फ़िल्म भी शेयर की है, जिसमें चीते को बचाने के लिए किस तरह इंतेजाम किए हैं, बताया है। 
 
MP News: After defeating death, cub 'Mukhi' turns one year old, Kuno department releases short film on cheetah
चीता शावक एक साल को हो गई है, और अब शिकार करने लगी है। - फोटो : सोशल मीडिया
नामकरण हुआ
एक वर्ष के शावक का नाम भी आज कूनो प्रबंधन द्वारा रख दिया गया है। इसका भारतीय नाम "मुखी" रखा गया है। इसकी देखभाल करने वाले फील्ड स्टाफ इसे प्यार से मुखी कहते हैं। मुखी उम्मीद और मजबूत संकल्प का प्रतीक बन गया है। चीता परियोजना की सफलता की उम्मीद और इसे चलाने वाले लोगों का संकल्प। 
विज्ञापन
विज्ञापन
MP News: After defeating death, cub 'Mukhi' turns one year old, Kuno department releases short film on cheetah
चीता शावक का नाम मुखी रखा गया है। - फोटो : सोशल मीडिया
मादा चीता ज्वाला से जन्मी मुखी के तीन और भाई-बहन थे। लेकिन जन्म के दो महीने के भीतर, उसने अपने भाई-बहनों को खो दिया। खुद भी वह कूनो प्रबंधन के प्रयासों से मौत के कगार से वापस आई। इस पूरी प्रक्रिया में, मुखी और उसकी मां का साथ छूट गया। यह मुखी के लिए सबसे कठिन दौर था लेकिन पशुचिकित्सकों और फील्ड स्टाफ की कड़ी मेहनत एवं देखभाल के फलस्वरुप वह इस कठिन दौर से निकल पाई। कूनो प्रोजेक्ट चीता के तहत कूनो नेशनल पार्क में 20 चीते लाए गए थे जिनमें से सात की मौत हो गई और 13 चीते जीवित हैं, अब कुनो नेशनल पार्क में शावकों सहित टोटल चीतों की संख्या 27 है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed