फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Famous Mango: देशभर में प्रसिद्ध है राजगढ़ के कोठी बाग का लंगड़ा आम, हर साल सरकारी तरीके से होती है नीलामी

Thu, 08 Jun 2023 05:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

राजगढ़ रियासत के कोठीबाग का आम प्रदेश के साथ ही देशभर में प्रसिद्ध है। सालभर कृषि विभाग की निगरानी में आम के बागों की देखभाल की जाती है और प्रतिवर्ष सरकारी पद्धति से इसकी नीलामी की जाती है।

विज्ञापन
MP Famous Mango: Langda mango of Rajgarh Kothi Bagh is famous all over the country,
कोठीबाग का लंगड़ा आम - फोटो : अमर उजाला
गर्मी का मौसम हो और फलों के राजा आम की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। गर्मियां आते ही बाजारों में आम की सैंकड़ो दुकानें सजी नजर आती हैं। आम की कई किस्में हैं, जो अपने- अपने क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं, जहां बनारसी लंगड़ा आम का अपने आप में एक अलग मुकाम है, तो वहीं प्रसिद्धि में राजगढ़ की रियासत काल के कोठीबाग का आम भी कम लाजवाब नहीं है।


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर बसे राजगढ़ जिला मुख्यालय में छोटे पुल के पास स्थित रियासतकाल के कोठीबाग का लंगड़ा आम देशभर में प्रसिद्ध है। जिसकी साल भर देखभाल कृषि विभाग की निगरानी में की जाती है और सीज़न में सरकारी पद्धति से पेड़ों को नीलाम किया जाता है।
MP Famous Mango: Langda mango of Rajgarh Kothi Bagh is famous all over the country,
पेड़ में ही पक जाता है 80 फीसदी आम - फोटो : अमर उजाला
राजगढ़ कृषि विज्ञान केंद्र में मृदा वैज्ञानिक व कोठीबाग क्षेत्र प्रभारी भगवान सिंह गुमरावत बताते हैं कि, हमारे क्षेत्र में बहुत से फलों के पेड़ लगे हुए है, लेकिन आम के जो वृक्ष हैं वो काफी अच्छे फल देते हैं और प्रसिद्ध भी हैं। इसका फल देश के अन्य भागों में भी भेजा जाता है। कोठीबाग में लगभग 60 से 62 आम के वृक्ष हैं, जिनमें इस वर्ष पूरी तरह से फलन हुआ है और इसकी नीलामी खुली बोली के माध्यम से की जाती है।
MP Famous Mango: Langda mango of Rajgarh Kothi Bagh is famous all over the country,
देश के कई हिस्सों में है रायगढ़ के लंगड़े आम की डिमांड - फोटो : अमर उजाला
पीढ़ियों से कोठीबाग का ठेका लेते आ रहे असलम राईन बताते हैं कि कोठीबाग का लंगड़ा आम सिर्फ राजगढ़ में ही नहीं बल्कि दिल्ली, राजस्थान और उत्तरप्रदेश तक प्रसिद्ध है। यहां के आम की खासियत है कि यह 80 प्रतिशत पेड़ में ही पक जाता है और इसे 20 प्रतिशत पकाने के लिए प्राकृतिक घास व पेड़ों की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। दो से तीन दिन तक प्राकृतिक तरीके से पकाने के बाद लंगड़े आम की मांग के आधार पर पार्सल के माध्यम से इसे दिल्ली, राजस्थान व उत्तरप्रदेश तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकल में भी इसकी अधिक डिमांड है, जिसके लिए वे राजगढ़ के मुख्य बाजार में हाथ ठेले के माध्यम से कोठीबाग के आम का विक्रय करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed