फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News: डिजाइनर कपड़े और जूते पहने के शौकीन हैं एमपी के ये विधायक, खुद डिजाइन करते हैं अपने ड्रेसेस

Sun, 23 Apr 2023 02:42 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Apr 2023 02:42 PM IST
सार

सतना की मैहर विधानसभा विधायक नारायण त्रिपाठी अपने खास पहनावे के कारण सुर्खियों में रहते हैं। विधायक नारायण त्रिपाठी के मुताबिक, वह किसी भी कपड़े को तीन से चार बार ही पहनते हैं उसके बाद उस कपड़े को नहीं पहनते।
 

विज्ञापन
Maihar MLA Narayan Tripathi is making headlines due to his royal style
डिजाइनर ड्रेसेस पहने के शौकीन हैं मैहर विधायक - फोटो : अमर उजाला
कहते हैं शौक बड़ी चीज है। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नारायण त्रिपाठी भी एक खास शौक रखते हैं। दरअसल वह अपने पहनावे को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनका अंदाज राजा महाराजा जैसा रहता है।


कपड़ों और जूते के हैं शौकीन
विधायक नारायण त्रिपाठी कपड़ों एवं जूते के शौकीन हैं। उनके कपड़ों का डिजाइन आपको कहीं और देखने को नहीं मिलेगा। खास बात यह है कि वे अपने कपड़े खुद ही डिजाइन करते हैं। विधायक किसी भी कपड़े को चार बार से ज्यादा नहीं पहनते। यही नहीं, वह जिस रंग का कपड़ा पहनते हैं, उसी रंग के मोजे और जूते भी पहनते हैं।
Maihar MLA Narayan Tripathi is making headlines due to his royal style
खास अंदाज के चलते सुर्खियां बटोरते हैं विधायक नारायण त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
दिन के हिसाब से पहनते हैं कपड़े
इसके अलावा विधायक नारायण त्रिपाठी दिन के हिसाब से भी कपड़े पहनते हैं। जैसे सोमवार को सफेद रंग के कपड़े, मोजे और जूते, मंगलवार को लाल रंग के कपड़े, बुधवार को स्काई ब्लू रंग के कपड़े, गुरुवार के दिन पीले कपड़े, शुक्रवार को सफेद या फिर पताखा रंग के कपड़े, शनिवार को ब्लैक या ग्रे रंग के कपड़े, तो रविवार को लाइट कलर के कपड़े पहनते हैं।

बचपन से ही हैं डिजाइनर कपड़े पहनने के शौकीन
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें कपड़े पहनने का बचपन से ही शौक है। वह अपने कपड़े जिस टेलर से सिलवाते हैं, उसे डिजाइन खुद बताते हैं और उसे यह भी बता देते हैं कि कपड़े की डिजाइन की कॉपी छह माह तक नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो वह उस टेलर से कपड़े सिलवाना बंद कर देते हैं।
Maihar MLA Narayan Tripathi is making headlines due to his royal style
दिन के हिसाब से कपड़े पहनते हैं विधायक - फोटो : अमर उजाला
खुद डिजायन करते हैं अपने ड्रेस
मैहर विधायक ने बताया कि जिस टेलर से कपड़े सिलवाता हूं, उसे कपड़ों के डिजाइन के साथ, कहां पर कैसे सिलाई होगी और कितने बार होगी। किस जगह पर कौन सा कलर कॉबिनेशन होगा, यह भी खुद बताते हैं। विधायक का कहना है कि डिजाइन के विचार उनके मन में खुद ही आते हैं। उन्होंने ड्रेस डिजाइनिंग की कोई ट्रेनिंग नहीं ली।

हर ब्रांड के कपड़े पहन चुके हैं विधायक
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के मुताबिक, वह किसी भी कपड़े को तीन से चार बार पहनते हैं। उसके बाद उसे नहीं पहनते। अगर उससे ज्यादा एक कपड़े को पहनते हैं तो उन्हें परेशानी होने लगती है। विधायक का कहना है कि वह लगभग हर एक ब्रांड के कपड़े पहन चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed