{"_id":"6274bcb0d3d9cf756b38416d","slug":"madhya-pradesh-mother-strangles-her-12-year-old-son-to-death-with-a-pillow-due-to-illicit-relations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: प्यार में पागल मां ने बर्थडे पर ले ली बेटे की जान, अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश: प्यार में पागल मां ने बर्थडे पर ले ली बेटे की जान, अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से की हत्या
Fri, 06 May 2022 11:44 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 06 May 2022 11:44 AM IST
सार
शाजापुर जिले के अकोदिया में एक मां ने प्यार में पागल होकर अपने ही कलेजे के टुकड़े का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मर्डर की वारदात के महज 48 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मां और वारदात में शामिल उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शाजापुर में मां ने 12 साल के बेटे की हत्या की।
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के अकोदिया में एक मां ने प्यार में पागल होकर अपने ही कलेजे के टुकड़े का कत्ल कर दिया। पुलिस ने मर्डर की वारदात के महज 48 घंटे के अंदर हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी मां और वारदात में शामिल उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस हिरासत में आरोपी मां और प्रेमी।
- फोटो : सोशल मीडिया
बदनामी के डर से की हत्या
वरुण की मां ममता का उज्जैन में रहने वाले संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया से अफेयर था। प्रेमी अक्सर वरुण की मां से मिलने के लिए आता था। वारदात वाले दिन भी संजय वरुण के घर उसकी मां से मिलने के लिए पहुंचा था, लेकिन उसी दिन वरुण का जन्मदिन होने की वजह से वह घर आ पहुंचा और उसने अपनी मां को आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ लिया, ममता को लगा कि बेटे ने सब देख लिया है और वह सभी बातें अपने पिता को बता देगा परिवारिक जीवन खराब होने के साथ ही बदनामी भी होगी, इसलिए ममता ने प्रेमी संजय को बेटे को ठिकाने लगाने की बात कही, जिसके बाद मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का तकिये से मुंह दबाया और उसे मौत की नींद सुला दिया।

बेटे ने मां को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था इसलिए मां ने हत्या कर दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
पड़ोसियों ने खोला राज
पुलिस ने महिला के पड़ोस में रहने वाले लोगों से बातचीत की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि उज्जैन का रहने वाला संजय अक्सर महिला के घर आया करता है, वारदात वाले दिन भी संजय वरुण के घर आया था, जिसके बाद पुलिस ने सीधे उज्जैन से संजय को हिरासत में लिया और उससे सख्ती से पूछताछ की, संजय ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जल्दी घर आने की वजह से चली गई जान
मृतक वरुण और उसकी बहन अंजली अपने पिता के काम में मदद कराते हैं। वरुण के पिता कैलाश सूर्यवंशी फल बेचने का धंधा करते हैं। दोनों ही बच्चे सुबह से शाम तक हर दिन पिता के साथ रहते हैं लेकिन घटना वाले दिन वरुण का जन्मदिन होने की वजह से वह घर में तैयारी करने के लिए ठेले से दोपहर 2:30 बजे घर आ गया, जहां उसने मां को किसी दूसरे आदमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

बर्थडे पर मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की तकिया से मुंह दबाकर जान ले ली।
- फोटो : सोशल मीडिया
हत्या के बाद खेत भाग गई मां
वरुण की हत्या करने के बाद आरोपी मां ममता वारदात को छुपाने के लिए अपने प्रेमी को भगाकर खुद खेत चली गई, शाम को जब वरुण की बहन अंजली घर पहुंची तो उसने घर के दरवाजों को खुला और भाई को बेसुध लेटे देखा।
जन्मदिन को लेकर उत्साहित था वरुण
अपने जन्मदिन को लेकर मृतक वरुण काफी उत्साहित था, शाम को वह अपने पिता के आने के बाद घर में केक काटकर जन्मदिन मनाने वाला था, अपने जन्मदिन की तैयारी करने के लिए ही वह 3 मई को पिता के काम में हाथ बंटाना छोड़कर घर आया था लेकिन मां ने अपनी करततू छुपाने के लिए मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी।