{"_id":"6274ac811257654c9f714425","slug":"madhya-pradesh-sanskardhani-s-water-man-shankar-lal-has-been-drinking-water-for-26-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संस्कारधानी के वॉटर मैन: शंकरलाल 26 साल से पिला रहे पानी, रोज 500 लीटर नर्मदा जल लेकर साइकिल से करते हैं सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कारधानी के वॉटर मैन: शंकरलाल 26 साल से पिला रहे पानी, रोज 500 लीटर नर्मदा जल लेकर साइकिल से करते हैं सफर
मध्य प्रदेश का जबलपुर शहर अपने संस्कारों के लिए जाना जाता है। ऐसे ही संस्कारों को आगे बढ़ा रहे हैं जबलपुर के अधारताल में रहने वाले शंकर लाल सोनी। पूरा शहर शंकर लाल को उनके नाम की जगह वॉटर मैन के नाम से जानता है। उन्हें वॉटर मैन कहने की वजह है उनका काम जो वह बिना रूके बीते 26 साल से लगातार करते जा रहे हैं।
2 of 4
26 सालों से लगातार लोगों को पिला रहे हैं नर्मदा जल।
- फोटो : सोशल मीडिया
'पानी पिलाना पुण्य का काम है' ये कहते हुए आपने कई बार सुना होगा, लेकिन 68 वर्षीय शंकर लाल इस काम को कर आत्मिक संतुष्टि प्राप्त कर रहे हैं। भीषण गर्मी में जब सुबह के वक्त भी लोग अपने घरों से बाहर निकलने में कतराते हैं, सड़क में चलते लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे होते हैं, तब शंकर लाल खुद ऐसे लोगों के पास पहुंचकर उनका गला तर करते हैं और सभी को पानी बचाने का संदेश देते हैं। वह हर दिन 500 लीटर नर्मदा जल लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों में अपनी साइकिल से पहुंचते हैं और प्यासों को बिना किसी राशि के नि:शुल्क ताजा पानी पिलाते हैं।
3 of 4
वॉटर मैन के नाम से जाने जाते हैं शंकर लाल सोनी।
- फोटो : सोशल मीडिया
अधारताल में रहने वाले शंकर लाल हर सुबह अपने घर से साइकिल लेकर 10 किमी दूर नर्मदा घाट के लिए निकलते हैं, जहां से वह छागलों में 500 लीटर पानी भरकर शहर की सड़कों में निकल जाते हैं। उनका कहना है कि वह हर दिन 500 लीटर पानी लोगों को पिला देते हैं, अगर पानी खत्म हो जाता है तो वह वापस नर्मदा तट पहुंचकर पानी भरते हैं और इस नेक काम में लग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
साइकिल पर लगी तफ्तियों से देते हैं जल संरक्षण का संदेश।
- फोटो : सोशल मीडिया
शंकर लाल ने अपनी साइकिल के दोनों ओर तफ्तियां लगा रखी हैं, जिसके माध्यम से वह लोगों को पानी की महत्ता बताने के साथ ही उसके संरक्षण और पौधरोपण की अपील करते हैं। लोग गर्मी के दिनों में प्याऊ लगवाते हैं, लेकिन शंकर लाल ने अपनी साइकिल को ही चलता फिरता प्याऊ बना लिया है। वह समाज के अन्य लोगों के लिए एक मिसाल हैं। जहां आज के वक्त में लोग प्यासे को पानी पिलाने से भी कतराते हैं, तो वहीं, शंकर लाल खुद प्यासे के पास कुआं बनकर पहुंच जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।