मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक बार फिर तेंदुए का शव मिला है। जिसकी सूचना मिलते ही पूरे वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्वाल बाबा के जंगलों में देर शाम स्थानीय लोगों ने तेंदुए का शव देखा था, जिसकी जानकारी उन्होंने तत्काल बीट गार्ड सहित वन विभाग के आलाधिकारियों तक पहुंचाई। जिसके बाद कटनी वन विभाग की टीम रेंजर अखिलेश अड़कने के साथ मौके पर जा पहुंची। टीम ने पूरे इलाके को सील करते हुए तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जबलपुर भेजा है।
MP News: कटनी में फिर मिला तेंदुए का शव, वन अधिकारी बोले- पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा, कैसे हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:47 AM IST
सार
संभागीय प्रबंधक सीमा द्विवेदी ने बताया की ढीमरखेड़ा के वन परिक्षेत्र के ग्वाल बाबा के पास बहते नाले के समीप ही यह डेढ़ वर्षीय नर तेंदुआ मिला था।
विज्ञापन
