फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोजी-रोटी का संघर्ष: जबलपुर में मासूम बेटे को कभी गोद में तो कभी कंधे पर बैठाकर रिक्शा चलाने को मजबूर पिता

Fri, 26 Aug 2022 02:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 02:51 PM IST
सार

जबलपुर के रिक्शा चालक राजेश रोज शहर की सड़कों पर बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चलाते नजर आ जाएंगे। इनका वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Father forced to drive rickshaw with innocent son in lap in Jabalpur
मजबूर पिता बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चलाता है। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की जबलपुर में इन दिनों एक रिक्शा चालक का वीडियो वायरल हो रहा है। ये रिक्शा चालक एक हाथ से दुधमुंहे बेटे को संभालता है तो दूसरे हाथ से रिक्शा। हाथ रिक्शा चालक का कहना है कि पेट पालने के लिए मजबूरी है ऐसा करना। बच्चा भी छोटा है तो कैसे अकेला छोड़ सकते हैं। 

 
Father forced to drive rickshaw with innocent son in lap in Jabalpur
रिक्शा चालक राजेश कंधे पर बैठाकर गाड़ी चलाते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल जबलपुर के रिक्शा चालक राजेश रोज शहर की सड़कों पर बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चलाते नजर आ जाएंगे। कभी कंधे पर बैठाकर रिक्शा खींचते हैं तो बच्चे को सवारियां नहीं मिलने पर रिक्शा में ही सुला देते हैं। उनका कहना है कि गरीबी इतनी है कि एक दिन भी रिक्शा न चलाएं तो पेट भरना मुश्किल हो जाए। राजेश ने बताया कि उनका एक बेटा और एक बेटी है। मां इन्हें छोड़कर चली गई है। दोनों छोटे हैं, बेटी तीन-चार साल की है तो उसे घर पर छोड़ देते हैं, लेकिन बेटा इतना छोटा है कि उसे घर पर नहीं छोड़ सकते। 
 
Father forced to drive rickshaw with innocent son in lap in Jabalpur
राजेश ने बताया कि सरकार की योजनाओं का हमें कोई लाभ नहीं मिलता। - फोटो : सोशल मीडिया
मासूम बेटे को कंधे पर लेकर और एक हाथ से साइकिल रिक्शा चलाते राजेश पर जिस की भी नजर पड़ती है वह उसकी मेहनत और ज़िंदादिली की दाद देने से खुद को रोक नहीं पाता। राजेश ने बताया कि सरकार की योजनाओं का हमें कोई लाभ नहीं मिलता। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed