फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jabalpur: गर्मी से निजात पाने नर्मदा तटों पर लोगों ने डाला डेरा, जिलहरी घाट में महिलाएं सीख रहीं तैराकी के गुर

Sun, 15 May 2022 10:27 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 15 May 2022 10:27 AM IST
सार

जिलहरी घाट में कई सालों से तैराकी का प्रशिक्षण दे रहे बुजुर्ग भी बड़े ही बेहतर ढंग से तैराकी सीखने वालों को प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें एक बेहतरीन तैराक बनाने के लिए बारीकियां सिखाते हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: People camped on the banks of Narmada to get rid of the heat, women are learning swimming tricks in Jilhari Ghat
जिलहरी घाट पर पहुंचे पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में मई माह में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में पारा 44 डिग्री के पार है, चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है। सूरज कहर बरपा रहा है। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए जबलपुर में लोग सुबह और शाम को बड़ी संख्या में नर्मदा तटों पर पहुंच रहे हैं। इन दिनों नर्मदा नदी का जिलहरी घाट पर्यटकों से गुलजार है, सुबह से ही लोग यहां स्नान करने और तैराकी करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
Jabalpur: People camped on the banks of Narmada to get rid of the heat, women are learning swimming tricks in Jilhari Ghat
जिलहरी घाट में स्वीमिंग सीखते बच्चे और महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नर्मदा नदी का जिलहरी घाट नेचुरल स्वीमिंग पूल के तौर पर जाना जाता है। यहां जलस्तर कम होने के चलते बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं औ युवा स्वीमिंग करने के लिए पहुंचते हैं और भीषण गर्मी में घंटों पानी के अंदर रहकर गर्मी से राहत पाते हैं।
Jabalpur: People camped on the banks of Narmada to get rid of the heat, women are learning swimming tricks in Jilhari Ghat
गर्मी से निजात पाने नर्मदा तट पर लोग। - फोटो : अमर उजाला
इस घाट पर कई सालों से तैराकी की ट्रेनिंग भी दी जाती है, कई लोग जहां तैराकी का आनंद उठाने आते हैं तो कई लोग तैराकी सीखने के लिए यहां डेरा जमाए रहते हैं। जिलहरी घाट में कई सालों से तैराकी का प्रशिक्षण दे रहे बुजुर्ग भी बड़े ही बेहतर ढंग से तैराकी सीखने वालों को प्रशिक्षण देते हैं और उन्हें एक बेहतरीन तैराक बनाने के लिए बारीकियां सिखाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed