फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साफ-सफाई में इंदौर देश का नंबर वन शहर, ये है इसके पीछे की कहानी

Tue, 31 Dec 2019 05:42 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 31 Dec 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
Inside Story Indore continue fourth time India cleanest city, how it get possible
Indore - फोटो : अमर उजाला

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर स्वच्छता के मामले में पहली और दूसरी तीमाही के सर्वे में देश में पहले पायदान पर है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को स्वच्छता सर्वे की पहली और दूसरी तीमाही की घोषणा की। इस सर्वे के मुताबिक इंदौर शीर्ष स्थान पर है।



जानकारी के मुताबिक इंदौर की सफाई ने देश भर के कई नगर निगमों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 600 से अधिक नगर निगमों ने इंदौर का दौरा कर यह जानने की कोशिश की कि 2016 के स्वच्छता सर्वेक्षण में 25वें स्थान पर रहने वाले एक शहर ने कैसे लगातार शीर्ष स्थान हासिल कर रहा है। आइए आपको बताते हैं इंदौर शहर के स्वच्छता के पीछे की कहानी...

Inside Story Indore continue fourth time India cleanest city, how it get possible
इंदौर शहर (प्रतीकात्मक)

इंदौर ने बहुत कुछ किया...

कूड़ेदानों की निगरानी के लिए 700 से अधिक नए कर्मचारी, शौचालयों और मूत्रालयों से लेकर 3,000 सड़क किनारे डिब्बे और लाइव ट्रैकिंग प्रणाली। हरे-पीले रंग की कचरा वैन इंदौर के बाहरी इलाके में जब अनुराधा नगर की झुग्गियों में पहुंचती है, तो यहां की संकीर्ण गलियां, आधी टूटी बाल्टी काफी कुछ बताती है। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से, बॉलीवुड गायक शान की आवाज में वैन के लाउडस्पीकर के माध्यम से एक ही गूंज सुनाई देती है- इंदौर हुआ है नंबर एक, इंदौर रहेगा नंबर एक।


2019 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सबसे स्वच्छ शहर के लिए इंदौर ने हैट्रिक लगाई थी। इंदौर नगर निगम के जोनल प्रभारी मोनेश गावड़े के मुताबिक यहां बच्चों के दृष्टिकोण में बदलाव को लेकर काफी गंभीरता है। यदि उनके माता-पिता नहीं होते तो ये बच्चे खुद सूखे और गीले कचरे को फेंकने के लिए आते हैं। इससे पहले प्रतिदिन उत्पन्न होने वाले कचरे का अधिकांश भाग खुली नालियों या देवगुराड़िया लैंडफिल में फेंका जाता था, ये निजी सफाइकर्मियों पर निर्भर करता था कि वो कैसे इस गंदगी को साफ करें।

Inside Story Indore continue fourth time India cleanest city, how it get possible
इंदौर शहर (प्रतीकात्मक)

तीन वर्षों में शहर कुल डोर-टू-डोर अलग-अलग कचरे के संग्रह में बदल गया है और 1,150 मीट्रिक टन कचरा है जो शहर हर दिन ठिकाने लगाता है। हर रात, वैक्यूम क्लीनर सड़कों को पॉलिश करते हैं। यहां तक कि ऑटोमोबाइल शोरूम ग्राहकों को कार खरीदने के दौरान एक छोटे कूड़ेदान की पेशकश करते हैं। वहीं शहर के बाहरी इलाके में 148 एकड़ के देवगुराड़िया डंपिंग ग्राउंड की सफाई भी बरकरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Inside Story Indore continue fourth time India cleanest city, how it get possible
इंदौर नगर निगम (फाइल फोटो)

-इंदौर देश का पहला शहर है, जहां ट्रंचिंग ग्राउंड को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। उसके स्थान पर लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
-कचरे की 100 प्रतिशत प्रोसेसिंग, बिल्डिंग मैटेरियल और खराब निर्माण सामग्री का कलेक्शन तथा उसका निपटान।
-कचरा उठाने में लगे वाहनों की मॉनिटरिंग के लिए जीपीएस तथा कंट्रोल रूम, हर जोन के लिए अलग-अलग टीवी स्क्रीन।
-29 हजार से अधिक घरों में गीले कचरे से होम कंपोस्टिंग का कार्य।
-देश में पहला डिस्पोजल फ्री मार्केट ।
-पहला शहर जहां लाखों लोगों की मौजूदगी के दो जीरो वेस्ट इवेंट का हुआ आयोजन।

विज्ञापन
Inside Story Indore continue fourth time India cleanest city, how it get possible

कुछ समय पहले तक मध्य प्रदेश के एसबीएम निदेशक मनीष सिंह को यकीन नहीं था कि स्वच्छता अभियान कायम रह सकता है। लेकिन यहां के लोगों की मदद से ये मुमकिन हो सका है। 2009 बैच के एक आईएएस अधिकारी, सिंह 2016 में नगर आयुक्त थे, जब इंदौर 73 स्वच्छ शहरों में "शर्मनाक" 25 वें स्थान पर था। उनका कहना है कि तभी से इंदौर की स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed