{"_id":"65d23c71b4515fd5c30e8747","slug":"unique-birthday-celebration-planted-76-neem-saplings-on-turning-76-2024-02-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indore News: जन्मदिन का अनोखा सेलिब्रेशन, 76 साल की होने पर नीम के 76 पौधे लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore News: जन्मदिन का अनोखा सेलिब्रेशन, 76 साल की होने पर नीम के 76 पौधे लगाए
पद्मश्री जनक पलटा मगिलिगन ने हर साल की तरह इस बार भी अपने जन्मदिन पर पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने अपने 76 वे जन्म दिवस पर सनावादिया ग्राम की दुतानी पहाड़ी पर लगभग 100 लोगों के साथ 76 नीम के पौधे लगाए। पौधरोपण में समाज के हर वर्ग से लोग शामिल हुए। बच्चे, युवा, पुरुष, महिलाएं, बुजुर्गों के साथ आस पास के गांव से भी लोग आए। इंदौर, दिल्ली, बेंगलोर से बड़े उत्साह और प्रेम से लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। यह पौधरोपण जनक दीदी और उनके प्रकृति के प्रति प्रेम, समर्पण और सद्भावना का उत्सव था।
कार्यक्रम की शुरुआत में विदयावती रावत ने जनक दीदी से दीप प्रज्जवलित करवाया और डॉ भारत रावत ने शंखनाद किया। प्रिया शर्मा ने बहाई प्रार्थना की। इसके बाद जनक दीदी ने ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए बहाई प्रार्थना का गायन किया। आर्यमा सान्याल ने बंगला प्रार्थना अर्पित की। इसके बाद गौतम काले के संगीत गुरुकुल के शिष्यों गुरुषा, हिमांशु, अमित, राजस, सागर और शुभम ने भक्ति गीतों से प्रकृति वंदना की और फिर सभी ने पौधे लगाए। विश्वविख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ भारत रावत रावत ने कहा जन्मदिन सादगी से मनाना। न केक न मोमबत्ती न कोई पार्टी। सिर्फ धरती को थोड़ा और हरा भरा करने का प्रयास। यह जन्मदिन मनाने का सबसे अनोखा तरीका है। पर्यावरण का हमारे स्वास्थ्य पर बहुत असर होता है। बहुत सारे दिल और फेफड़ों के रोग और कैंसर जैसी बीमारियां प्रदूषण से होती हैं। प्रदूषण कम करके हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। शंखनाद और प्रार्थनाए मन और विचारों को ठीक करने का प्रयास करते हैं।
डेली कॉलेज की बिजनेस स्कूल की प्रिंसिपल डॉ सोनल सिसोदिया ने कहा कि एक शिक्षाविद् के रूप में मैं इस बात से गहराई से अवगत हूं कि प्राकृतिक दुनिया के बारे में हमारी समझ और प्रशंसा को आकार देने में ऐसे व्यक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह कार्यक्रम उत्साह से भरा हुआ था और दिखावटी जश्न से परे था। इस तरह के आयोजनों को हमारे शैक्षिक परिदृश्य में एकीकृत करके, हम पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिकों की एक पीढ़ी का पोषण कर सकते हैं, जो हमारे ग्रह के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए ज्ञान, मूल्यों और कौशल से लैस हों। बेंगलोर से कस्टम और सेंट्रल एक्साइज बोर्ड के (पूर्व ) अध्यक्ष नजीब शाह और (पूर्व ) सदस्य नीरजा शाह भी इसमें शामिल हुए। इंदौर के जाने माने रंगकर्मी संजय पटेल, स्वाहा टीम समेत शहर के कई लोगों ने अपने विचार रखे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।