फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सानंद स्पर्धाः बच्चों की राष्ट्रभक्ति और संस्कार से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का दिल

Sun, 23 Jul 2023 08:11 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sun, 23 Jul 2023 08:11 PM IST
सार

डीएवीवी ऑडिटोरियम में हुआ सानंद की मराठी समूहगीत स्पर्धा का आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक
 

विज्ञापन
sanand marathi samuhgeet spardha Group Song Competition
स्पर्धा में प्रस्तुतियां देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सानंद मराठी समूहगीत स्पर्धा का यशस्वी आयोजन यूसीसी ऑडिटोरियम डीएवीवी में संपन्न हुआ। स्पर्धा सुबह 9 बजे प्रारंभ हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैभव ठाकुर

ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्पर्धा में बच्चों ने उत्साह उमंग के साथ गीत संगीत की अनूठी दावत दी। बच्चों ने रविवार का अवकाश किसी प्रकार के मनोरंजन को ना देते हुए मातृभाषा एवं संगीत को समर्पित स्पर्धा के नाम किया। रंग बिरंगी वेषभूषा में बच्चों ने सबके सामने अनेक आदर्श प्रस्तुत किए। नोवारी लुगड पहने नन्हीं बालिकाएं जब श्रृंगारित होकर पूजा की थाली हाथ में लेकर गीत प्रस्तुत कर रहीं थी तब मानो ऐसा लग रहा था कि सारा क्षेत्र ही तपस्थली मंदिर के रूप में परिवर्तित हो गया है। वहीं दूसरी ओर राष्ट्र भक्ति की भावना से ओत-प्रोत गीतों से समां बांधा गया। अतिथियों ने भी संस्कार और मातृभाषा संवर्धन के सानंदी प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। तीनों समूहों के निर्णायकगण रहे गांधार राजहंस, संतोष अग्निहोत्री, अनंत पुरंदरे, सौ. सौ. रसिका गावडे, प्रमोद बेहेरे, प्रकाश रिंगे, रचना शर्मा पुराणिक, स्वरांश पाठक, मिलिंद शुक्ल। अतिथि व निर्णायक स्वागत श्रीनिवास कुटुंबळे, जयंत भिसे, सारंग लासुरकर, यश एरंडोलकर ने किया। आभार जयंत भिसे ने माना। कार्यक्रम का सूत्र संचालन किया मेधा खिरे, सानंद मित्र कु. यशस्वी मुळे एवं कृतिका निखाडे ने। कार्यक्रम समापन अवसर पर पुरस्कारों की घोषणा की संजय चौधरी व संजना चौधरी ने। कार्यक्रम में भाग लेने वाले 48 क्षेत्रीय, शालेय एवं महाविद्यालयीन समूहों से एक हजार बच्चे पहुंचे। अभिभावक, अतिथि तथा हजारों रसिक श्रोताओं ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे सानंद मित्र समूह की प्रशंसा की। 
sanand marathi samuhgeet spardha Group Song Competition
स्पर्धा में प्रस्तुतियां देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
परिणाम

क्षेत्रीय बालगट
प्रथम स्थान -  शुभांगी चिखलीकर 
द्वितीय स्थान - विश्वेश शिधोरे 
तृतीय स्थान - गुरूषा दुबे 
प्रोत्साहन - आकांक्षा वैद्य

शालेय बाल गट 
प्रथम स्थान - लोकमान्य विद्या निकेतन - आकांक्षा वैद्य 
द्वितीय स्थान - प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल - विजयप्रताप उपाध्याय
तृतीय स्थान - आइडियल इंटरनेशनल स्कूल - जगदीश बारोट

क्षेत्रिय तरुण गट
प्रथम स्थान - विश्वेश शिधोरे
द्वितीय स्थान - कविता पेंढारकर 
तृतीय स्थान - पूर्वा कवठेकर 

शालेय तरुण गट
प्रथम स्थान - चमेली देवी पब्लिक स्कूल - श्याम चंचलानी
द्वितीय स्थान - प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल - तपस्या चतुर्वेदी
तृतीय स्थान - क्लॉथ मार्केट वैष्णव स्कूल - माधवी गुर्जर

प्रोत्साहन प्रथम स्थान 
दि ओमनी स्कूल, आद. विनया बागेईत

प्रोत्साहन द्वितीय स्थान 
तीरथबाई कालाचंद स्कूल, वैशाली चौहान

महाविद्यालयीन गट
प्रथम स्थान - शीतल होलकर 
द्वितीय स्थान - वैभवी कुलकर्णी देशपांडे 
तृतीय स्थान - विश्वेश शिधोरे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed