{"_id":"6592f3c000ce7b7eca0bc839","slug":"new-year-khajrana-ganesh-mandir-pitra-parvat-ranjit-hanuman-darshan-2024-01-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभु दर्शन से शुरू किया नया साल: खजराना गणेश मंदिर और पितृ पर्वत पर पहुंचे लाखों भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु दर्शन से शुरू किया नया साल: खजराना गणेश मंदिर और पितृ पर्वत पर पहुंचे लाखों भक्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Mon, 01 Jan 2024 10:47 PM IST
सार
इंदौरवासियों ने साल के पहले दिन भगवान के दर्शन कर शुभकामनाओं के साथ नए साल की शुरुआत की।
विज्ञापन
1 of 2
पितृ पर्वत
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंदौरवासियों ने साल 2024 का शुभारंभ मंदिरों में भगवान के दर्शन के साथ किया। लाखों लोग इंदौर के प्रमुख मंदिरों में अलसुबह से ही पहुंचने लगे थे। प्रशासन ने 31 दिसंबर की रात में 11 बजे के बाद मंदिरों को बंद करने का कहा था जिसके बाद भक्त 1 जनवरी को अलसुबह से मंदिर पहुंच गए। शहर के अधिकांश मंदिरों में लंबी लाइनें लगी देखी गई।
यहां रही खासी भीड़
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर, रणजीत हनुमान, पितृ पर्वत, देवगुराड़िया, बड़ा गणपति, अन्नपूर्णा मंदिर में खासी भीड़ देखी गई। इसके अलावा अन्य मंदिरों में भी भक्त दर्शन के लिए पहुंचे।
2 of 2
खजराना गणेश
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
खजराना में पांच लाख भक्तों के पहुंचने का अनुमान
खजराना गणेश मंदिर के पुजारी अशोक भट्ट ने कहा कि नए साल पर दर्शन करने के लिए पांच लाख से अधिक भक्त पहुंचे। भक्तों को परेशानी न हो इसके लिए कई लाइनों में दर्शन व्यवस्था रखी गई थी। अल सुबह से देर रात तक भक्त दर्शन के लिए आते रहे। भक्तों ने कतार में लगकर बप्पा के दर्शन किए। भक्तों ने बप्पा से सुख समृद्धि की कामना की। भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था की थी उसी का पालन करते हुए भक्तों ने दर्शन किए। बप्पा का दरबार फूलों से सजाया गया था। नव वर्ष पर इंदौर में पितृ पर्वत पर विराजे हनुमान जी के दर्शन करने के लिए भी हजारों भक्त उमड़े। परिवार सहित पहुंचे भक्तों ने वहां टिफिन पार्टी भी की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।