दुबई में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में सात दिन तक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसमें मथुरा की रामलीला शैली में नाटकीय प्रस्तुतियों के साथ पत्रकारिता, कवि सम्मेलन, अष्ट छाप संगीत के कार्यक्रम हुए. इसके साथ नारी के सम्मान, प्रकृति की रक्षा तथा मानव मात्र में समानता के संदेश प्रसारित किए गए. नाट्य भूमिका में केवट का अभिनय करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट साहित्य चतुर्वेदी ने कई विषय प्रस्तुत किए. इनमें गंगा- यमुना आदि नदियों की प्राकृतिक सुरक्षा, नारी का सम्मान तथा जातीय विषमताओं से दूर होकर मानव मात्र की सेवा जैसे विषयों को शामिल किया गया.
2 of 3
दुबई में रामलीला
- फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
देखते ही बना अरब नागरिकों का उत्साह
सूरदास के प्राचीन हिंदी पदों का शास्त्रीय गायन पूनम सोनी, चंन्द्रिका अशोक भाटिया, छाया गांधी, प्रह्लाद शर्मा तथा कीर्तन साहित्य सभा के कलाकारों ने परंपरागत ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान अरब नागरिकों एवं शेख परिवारों ने कई बार तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया. संस्कृति एवं राधिका चतुर्वेदी ने राम और लक्ष्मण का अभिनय करते हुए केवट के साथ संवाद किया और खूब तालियां बटोरी. तुलसी दास की चौपाइयों का गान प्रह्लाद चतुर्वेदी, बाँके विहारी, गौतम चतुर्वेदी एवं केतकी कोहली द्वारा किया गया।
3 of 3
दुबई में रामलीला
- फोटो : न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विश्व को एक कुटुंब बनाने का दिया संदेश
मुख्य अतिथि डॉक्टर वेदप्रताप वैदिक रहे. इस मौके पर यूएई राष्ट्र के टॉलरेंन्स मिनिस्टर महामहिम शेख नहयान ने सम्पूर्ण विश्व को एक कुटुम्ब बनाने की जन भावना पर विचार व्यक्त किए. बड़ी संख्या में भारतीय मूल के प्रवासी भारतीय भी कार्यक्रम में शामिल हुए. सिद्धार्थ वालाचंद्रन, चंद्रशेखर भाटिया बिजेन्द्र सिंह ने सभी का स्वागत किया. दुबई में भारत के काउंसलर बिजेन्द्र सिंह ने हिंदी में राजकीय संदेश देकर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से समस्त प्रवासियों को बधाई ज्ञापित की.