{"_id":"647782b403ea5953bc0fb695","slug":"indore-pride-day-cm-shivraj-said-cleanliness-is-the-brand-of-indore-2023-05-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंदौर गौरव दिवस: CM शिवराज बोले- स्वच्छता इंदौर का ब्रांड, दूसरे शहर भी सफाई का ताज लेने का कर रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर गौरव दिवस: CM शिवराज बोले- स्वच्छता इंदौर का ब्रांड, दूसरे शहर भी सफाई का ताज लेने का कर रहे प्रयास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 31 May 2023 11:00 PM IST
सार
इंदौर गौरव दिवस का उत्साह बुधवार को शहर में छाया रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक आयोजन होते रहे। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 4
इंदौर के गौरव दिवस में पहुंचे जनप्रतिनिधि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इंदौर गौरव दिवस का उत्साह बुधवार को शहर में छाया रहा। सुबह से लेकर देर शाम तक आयोजन होते रहे। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है, और इंदौर मध्य प्रदेश की धड़कन है। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हुए। सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांधा।
2 of 4
सीएम शिवराज भी आयोजन में शामिल हुए, हाथ जोड़कर इंदौरवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।
- फोटो : अमर उजाला
सीएम शिवराज ने कहा कि सभी को यह संकल्प लेना होगा कि इंदौर सोलर सिटी बने। नशे के कारोबार को रोकने के लिए प्रशासन गंभीर प्रयास करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता इंदौर का ब्रांड है, लेकिन इंदौर को पछाड़ने के लिए दूसरे शहर गम्भीर प्रयास कर रहे हैं। मेरे पास ऐसी सूचना है इसलिए इंदौरवासी सतर्क रहें। हमें इस बार भी नंबर वन आना है। इंदौर सपनों का शहर है, सपनों को साकार करने का शहर है। इंदौर सपनों को सिद्धि में बदलने वाला शहर है।
3 of 4
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी मन मोह लिया।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में नशे की विकृति पैदा हो गई है, उसे हमें सामाजिक और प्रशासनिक रूप से समाप्त करना है। इस मौके पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश में इंदौरी का गौरव पिछले दिनों हुए बड़े आयोजनों से बढ़ा है, जिसे सभी शहरवासी कायम रखेंगे। मुख्यमंत्री ने सुरेश एमजी, मंजूषा जौहरी, सावन लड्ढा,अनुष्का शर्मा, जितेंद्र वैध का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गायिका सुनिधि चौहान की आवाज ने फिजा में मिठास घोल दी।
- फोटो : अमर उजाला
सुनिधि ने समां बांधा
समारोह में गायिका सुनिधि चौहान ने एक से बढ़ कर एक गीत पेश किए। संगीत से सजी यह महफिल शहरवासियों के लिए यादगार रही। स्टेडियम में मिनी सराफा चौपाटी और 56 दुकान भी लगी। जहां शहरवासियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया। सुनिधि के पहले स्टेडियम में म्यूजिकल बैंड की प्रस्तुति हुई। इसके बाद कृष्णलीला की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। रागिनी मक्खर और बाल कलाकारों द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।