फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: सारा अली खान और विक्की कौशल ने इंदौर की सड़कों पर की खूब धमाल, नाचे-गाए, खूब चाट पकौड़ी चटकाए

Wed, 31 May 2023 05:10 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 31 May 2023 05:10 PM IST
सार

फिल्म जरा हटके जरा बचके की शूटिंग इंदौर में ही शुरू हुई थी और अधिकतर हिस्सा यहीं पर शूट किया गया है। यह फिल्म चार जून को रिलीज होना है।

विज्ञापन
sara ali khan vicky kaushal film jara hatke zara bachke dance move comedy
इंदौर में सारा अली खान और विक्की कौशल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
फिल्म जरा हटके जरा बचके के प्रमोशन के लिए अभिनेता विक्की कौशल और सारा अली खान बुधवार को इंदौर पहुंचे। दोपहर में वे छप्पन दुकान पर पहुंचे और यहां पर दुकानदारों और ग्राहकों के साथ डांस किया। यह जानकारी लगते ही कि सारा और विक्की इंदौर आए हैं तमाम सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी यहां पर पहुंच गए। यहां पर दोनों ने आइस्क्रीम, चाट और हॉट डाग खाया। यहां पर वे कई लोगों से वन टू वन भी मिले। इंदौर के सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों ने भी अपने सोशल अकाउंट्स से इंदौर के सभी वीडियो पोस्ट किए हैं। फिल्म 2 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की शूटिंग इंदौर में ही शुरू हुई थी और अधिकतर हिस्सा यहीं पर शूट किया गया है। यह फिल्म चार जून को रिलीज होना है। दोनों ही एक निजी यूनिवर्सिटी भी पहुंचे। यहां दोनों ने फैंस के सामने अपने जरा हटके जरा बचके के गाने तेरे वास्ते फलक से पर जमकर डांस किया। इस फिल्म की कहानी इंदौर बेस्ड है इसलिए उनके यहां आना काफी खास है।
sara ali khan vicky kaushal film jara hatke zara bachke dance move comedy
56 दुकान पर सारा और विक्की - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
कई जगह किया इंदौरियों के साथ डांस
सारा अली खान और विक्की कौशल दोनों ही आगामी फिल्म के गाने पर अपने प्रशंसकों के बीच थिरकते हुए भी नजर आए। 56 दुकान पर इन्हें देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले सुबह सारा अली खान ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में काफी समय बिताया था। गौरतलब है कि जरा हटके, जरा बचके फिल्म की शूटिंग इंदौर शहर के अलावा महेश्वर और आस-पास की लोकेशंस पर ही हुई है। इस दौरान दोनों करीब तीन महीनों तक इंदौर में ही थे।
sara ali khan vicky kaushal film jara hatke zara bachke dance move comedy
सारा अली खान और विक्की कौशल - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
कालेज में और सभी जगह पर सारा ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखी तो विक्की जिंस-टीशर्ट और ब्लू जैकेट में चश्मा लगाए नजर आए। स्टूडेंट्स के साथ दोनों ने कालेज में डांस किया और कई विषयों पर  बात की। दोनों ने पोहा-जलेबी फेवरेट है यह कहा। इंदौर की तारीफ में कहा कि यह वह शहर है जहां पर आना दुनिया में सबसे ज्यादा अच्छा लगता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed