फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore: इंदौर में अफसरों ने खेली जमकर होली, गीतों पर थिरके, उठाया पकवानों का लुत्फ

Fri, 14 Mar 2025 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Mar 2025 04:39 PM IST
सार

कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर सुबह अफसर जमा होने लगे थे। धीरे-धीरे होली का रंग जमने लगा। पारंपरिक पकवानों का स्वाद चखने के बाद एक दूसरे को अफसरों ने रंगना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Indore: Officers in Indore played Holi with great enthusiasm, danced to songs, enjoyed delicacies
इंदौर में अफसरों की होली - फोटो : अमर उजाला
हमेशा गंभीर नजर आने प्रशासनिक अफसरों पर भी होली का रंग जमकर चढ़ा। कलेक्टर, निगमायुक्त एसडीएम सहित अन्य अफसरों ने एक दूसरे पर रंग बरसाए और गीतों पर भी थिरके।

ये भी पढ़ें- सुबह 7 बजे से होली का धमाल, सड़कों पर उमड़ा रंगों का सैलाब, पर्यटन स्थलों पर भी जुट रही भीड़

Indore: Officers in Indore played Holi with great enthusiasm, danced to songs, enjoyed delicacies
इंदौर में अफसरों की होली - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर सुबह अफसर जमा होने लगे थे। धीरे-धीरे होली का रंग जमने लगा। पारंपरिक पकवानों का स्वाद चखने के बाद एक दूसरे को अफसरों ने रंगना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-  खजराना गणेश मंदिर की दानपेटियां खुलीं: 1.21 करोड़ की नकदी, विदेशी मुद्रा और आभूषण मिले

Indore: Officers in Indore played Holi with great enthusiasm, danced to songs, enjoyed delicacies
इंदौर में अफसरों की होली - फोटो : अमर उजाला
कलेक्टर बंगले के परिसर के एक हिस्से में कीचड़ भी पानी डाल कर किया गया था। उसके बाद कीचड़ होली का दौर भी चला। परिसर में दो पानी के टैंकर खड़े थे। 

उसमें लगे पाइपों से एक दूसरे पर पानी की बौछार की जा रही थी। कलेक्टर आशीष सिंह रंगीन बालों वाली टोपी पहनकर दूसरे अफसरों का मुंह मीठा कर रहे थे। निगमायुक्त शिवम वर्मा ने भी जमकर कीचड़ होली खेली और डांस किया। इसके बाद होली गीतों का भी दौर चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Indore: Officers in Indore played Holi with great enthusiasm, danced to songs, enjoyed delicacies
इंदौर में अफसरों की होली - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अफसरों की होली शनिवार को
इंदौर जिले के पुलिस अफसर शुक्रवार को सुरक्षा इंतजामों में व्यस्त थे। इस कारण होली नहीं खेल पाए। पुलिस की होली शनिवार को डीआरपी लाइन में खेली जाएगी। दंगा नियंत्रक वाहन से पानी की बौछार की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed