फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: A speeding car fell off the Rajendra Nagar bridge in Indore; the speed was so high that the railing br

इंदौर: इंदौर के राजेंद्र नगर ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार थार, स्पीड इतनी थी कि टूट गई रेलिंग

Sat, 12 Sep 2026 11:35 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Sat, 12 Sep 2026 11:35 AM IST
सार

इंदौर के राजेंद्र नगर ब्रिज पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग टूट गई और थार करीब 40 फीट नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी। हादसे में वाहन सवार चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Indore: A speeding car fell off the Rajendra Nagar bridge in Indore; the speed was so high that the railing br
ब्रिज से गिरी तेज रफ्तार थार - फोटो : amarujala

विस्तार

इंदौर में तेज रफ्तार से वाहन चलाना जानलेवा साबित हो रहा है। शनिवार सुबह इंदौर के राजेंद्र नगर ब्रिज पर तेज रफ्तार थार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर होते ही ब्रिज की रेलिंग टूट गई और गाड़ी करीब 40 फीट की ऊंचाई से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरी।

विज्ञापन


गनीमत रही कि उस वक्त सर्विस रोड पर कोई नहीं था। थार में सवार चार लोग घायल हुए हैं। घटना के गवाह लोगों ने बताया कि थार की रफ्तार काफी तेज थी। ब्रिज पर हल्के घुमाव के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे रेलिंग से जा टकराई।

विज्ञापन

टक्कर के बाद ब्रिज की रेलिंग टूट गई और थार ऊंचाई से नीचे जा गिरी। गाड़ी में सवार चारों लोग घायल हुए हैं। थार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को थार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर के कारण वाहन के एयरबैग खुल गए थे। इस वजह से घायलों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आईं, जबकि गाड़ी का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ब्रिज की टूटी रेलिंग वाले हिस्से को अफसरों ने कवर करा दिया है, ताकि दोबारा हादसा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed