फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP: क्रिकेट के जश्न में बवाल, अब हालात सामान्य

Mon, 10 Mar 2025 01:56 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 10 Mar 2025 01:56 PM IST
सार

Indore News : चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत के जश्न के बाद महू में रात में हिंसा भड़क गई थी अब हालात काबू में हैं। 

विज्ञापन
Indore News Violence Erupts After Champions Trophy Celebration Shops Set on Fire
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
मप्र में इंदौर के पास महू में चैंपियंस ट्रॉफी की जीत का जश्न मना रहे लोगों के जुलूस पर अचानक पथराव होने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस घटना के बाद दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। माहौल में फैले तनाव को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके अलावा, हालात पर नियंत्रण पाने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। भारत की जीत के बाद रैली निकाल रहे लोगों पर अचानक हुए हमले के बाद हालात बिगड़ गए और महू सुलग उठा। सुबह हालात सामान्य हुए। कलेक्टर आशीष सिंह समेत सभी बड़े अधिकारी रातभर महू में ही डटे रहे।


पटाखे फोड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10.30 बजे जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान पटाखे फोड़ने की बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दो गुट आमने–सामने आ गए। विवाद के बाद उपद्रवियों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी। वाहनों में तोड़फोड़ भी की। एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि मौके पर स्थिति कंट्रोल में है। कुछ लोग आपस में पत्थरबाजी कर रहे थे। आंसू गैस के गोले छोड़ गए हैं। कितने वाहनों में आग लगाई है, जांच के बाद पता चलेगा। 

भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि कोई और अप्रिय घटना न हो। मौके पर एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी पहुंच गए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हालात को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मौके पर बुलाया गया है। वर्तमान में पुलिस हालात को काबू में करने के प्रयास में जुटी हुई है और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed