फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore News: शहर में दिखने लगी गंदगी, जनता की शिकायतों पर भी ध्यान नहीं, बिना समाधान हो रहीं बंद

Sat, 14 Dec 2024 01:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 14 Dec 2024 01:27 PM IST
सार

Indore News: स्वच्छता अभियान में अग्रणी इंदौर में बदलने लगा दृश्य, कई क्षेत्रों में दिख रही गंदगी, 311 एप की शिकायतों का भी नहीं हो रहा समाधान। 
 

विज्ञापन
indore news 311 app swachhata abhiyan
पिपलियाना स्थित रहवासी क्षेत्र में भी इस तरह गंदगी नजर आ रही है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
स्वच्छता में अग्रणी इंदौर में अब लापरवाही नजर आने लगी है। कई क्षेत्रों में गंदगी पसरी हुई है और जिम्मेदार ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। नगर निगम के 311 एप पर भी शिकायतें पेंडिंग हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एयरपोर्ट, बाणगंगा, देवास नाका, लसूड़िया, मूसाखेड़ी, हरसिद्धी, लालबाग, सुपर कारिडोर आदि कई क्षेत्रों में स्थिति बहुत खराब है। 


निगम के 311 एप पर भी नहीं हो रही सुनवाई
नगर निगम इंदौर ने जनता की परेशानियों के लिए 311 एप बनाया। इस पर शिकायतें करने पर भी जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। बिना समाधान के शिकायतें बंद भी की जा रही हैं। लोगों का कहना है कि समाधान से पहले ही शिकायतें बंद कर दी जाती हैं। वर्क इन प्रोग्रेस और कार्रवाई की आवश्यकता नहीं टीप लिखकर शिकायत जबरन बंद की जा रही हैं। पिपलियाहाना स्थित रहवासी क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां के निवासी अभय बाथम ने बताया कि हम कई बार कर्मचारियों से सफाई को लेकर शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। यहां के लोग नगर निगम के एप से भी शिकायत करते हैं लेकिन बिना समाधान के ही शिकायत बंद हो जाती है। क्षेत्र के लोग बताते हैं कि उन्होंने निगम के एप पर कई बार शिकायत की लेकिन बिना समाधान के ही शिकायत बंद हो गई। 
indore news 311 app swachhata abhiyan
हरसिद्धि रोड पर नाले से निकली गंदगी फुटपाथ पर नजर आ रही है, बदबू से राहगीर परेशान। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
सुमित्रा महाजन ने जताई नाराजगी
हाल ही में पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्वच्छता को लेकर बैठक ली। उन्होंने इंदौर के आसपास के क्षेत्रों में बढ़ रही गंदगी पर नाराजगी जताई और कहा कि वे बहुत नाराज हैं। बैठक में मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी को भी बुलाया गया। ताई ने कहा कि उन्हें यह बैठक सिर्फ इसीलिए लेना पड़ रही है क्योंकि इंदौर स्वच्छता में अपनी पहचान बना चुका है और उसे यह ताज खोना नहीं चाहिए। उन्होंने इंदौर के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही गंदगी पर विशेष जोर दिया था। 

इस तरह की शिकायतों की जांच कर रहे हैं
नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने कहा कि हम 311 के माध्यम से मिली शिकायतों पर काम करते हैं। कुछ मामले पता चले हैं जिनमें बिना समाधान के शिकायत बंद कर दी गई है, हम भी जांच कर रहे हैं। यदि आपके पास कोई इस तरह की शिकायत है तो हमें बताइए हम तुरंत समाधान करेंगे। जो भी बिना समाधान के शिकायतों को बंद करेगा उस पर कार्रवाई होगी। 
indore news 311 app swachhata abhiyan
निरीक्षण के दौरान दास बगीची स्थित महाराज से मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
नाला सफाई का काम देखने पहुंचे निगम आयुक्त
इंदौर में शनिवार सुबह नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा पंचकुइया नाले की सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्होंने नाला सफाई काम को जल्द पूरा करने के लिए कहा। साथ ही नाले किनारे रिटेनिंग वॉल बनाने के साथ ही घाट और आसपास के क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार सौंदर्यीकरण का काम करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान दास बगीची स्थित महाराज से मुलाकात की। महाराज ने निगम द्वारा नाला सफाई के काम को लेकर चर्चा की और सफाई के काम की तारीफ की। आयुक्त ने घाट किनारे बने कुएं की सफाई करने और उस पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, झोनल अधिकारी विनोद अग्रवाल, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे, विवेक जैन और अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed