फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indore Bawadi Accident: बावड़ी हादसे में जान गंवाने वालों ने अंगदान से दिया कई लोगों को नया जीवन

Fri, 31 Mar 2023 08:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Fri, 31 Mar 2023 08:27 PM IST
सार

आठ परिवारों ने की पहल, अपनों को खो दिया पर दूसरों के जीवन में बिखेर दी खुशियां
 

विज्ञापन
Indore Bawadi Accident organ donation donars
अंगदान से दिया कई लोगों को नया जीवन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इंदौर में गुरुवार को हुए बावड़ी हादसे में जान गंवाने वाले कई लोगों ने अंगदान से दूसरों के जीवन में खुशियां बिखेर दी हैं। दर्द की इस घड़ी में कई परिवार सामने आए हैं जिन्होंने अपनों को खो दिया लेकिन दूसरे परिवारों में रोशनी बिखेर दी। सपना संगीता रोड स्थित स्नेह नगर के बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में हुए इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई है। यहां लोग रामनवमी की पूजा कर रहे थे। पूजा वाली पूरी जगह बावड़ी की छत पर बनी थी और यह छत गिरने से लोगों की जान चली गई। मरने वालों में 21 महिलाएं और 15 पुरुष हैं। इनमें 3 बच्चे और एक बच्ची भी है। इस विकट घड़ी में भी आठ परिवारों ने अपने चहेतों के अंगदान करवाए हैं। आंखों का दान शंकरा आई बैंक, एमवाय ऑई बैंक एवं एमके इंटरनेशनल आई बैंक में हुआ। त्वचादान चोइथराम स्किन बैंक में सम्पन्न हुआ। मुस्कान समूह के जीतू बगानी, गोपाल  सरोके, जयवंत निकम, अशोक राठौर, महेन्द्र एवं अनिल गौरे ने हादसे के बाद लगातार परिजन की काउंसलिंग की और पूरी प्रक्रिया को करवाया।
Indore Bawadi Accident organ donation donars
अंगदान से दिया कई लोगों को नया जीवन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

इन्होंने किया नेत्रदान
दक्षा बेन पटेल, इंद्र कुमार हरवानी, भूमिका खानचंदानी, लक्ष्मी बेन पटेल, मधु भम्मानी, जयंतीवाई, भारती कुकरेजा, कनक पटेल
Indore Bawadi Accident organ donation donars
अंगदान से दिया कई लोगों को नया जीवन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
इनका नेत्रदान के साथ त्वचा दान भी संपन्न हुआ
इंद्र कुमार हरवानी, भूमिका खानचंदानी, जयंतीवाई, नितिन गंगवाल

पालदा हादसे के युवा का भी अंगदान हुआ
पालदा में हुए रोड एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले नितिन गंगवाल का भी नेत्रदान और त्वचादान हुआ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed