फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: इंदौर में दिखा देशभक्ति का जज्बा, जोश और जुनून के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

Mon, 15 Aug 2022 05:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Aug 2022 05:32 PM IST
सार

Independence Day: इंदौर में दिखा देशभक्ति का जज्बा, जोश और जुनून के साथ मना स्वतंत्रता दिवस

विज्ञापन
Independence Day: The spirit of patriotism shown in Indore, celebrated Independence Day with enthusiasm
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में ध्वजारोहण किया। - फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ध्वज फहराया।  इंदौर के महेश गार्ड लाइन स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में मुख्य समारोह हुआ। नगर निगम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टोरेट में कलेक्टर मनीष सिंह, हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। 


इंदौर जिले में आजादी के अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान के तहत घर-घर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वजों के बीच आज स्वतंत्रता दिवस का महापर्व देशभक्ति के जज्बे, जोश और जुनून के साथ मनाया गया। महेश गार्ड लाइन स्थित सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में अपार उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय धुन के बीच जवानों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की। हर घर तिरंगा अभियान के तहत इंदौर जिले का हर घर तिरंगामय था। 
 
Independence Day: The spirit of patriotism shown in Indore, celebrated Independence Day with enthusiasm
गृहमंत्री ने परेड की सलामी ली। - फोटो : सोशल मीडिया
मुख्य समारोह में गृहमंत्री मिश्रा ने परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ कलेक्टर मनीष सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मनीष कपूरिया भी थे। परेड में कुल 15 दलों ने भाग लिया। बीएसएफ तथा प्रथम वाहिनी के बैंड ने सुमधुर स्वर लहरियों के साथ राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की संगीतमयी प्रस्तुति दी। डॉ. मिश्रा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। समारोह में गरिमा विद्यालय, अहिल्या आश्रम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय-एक, उत्कृष्ट विद्यालय बाल विनय मंदिर तथा स्टूडेंट पुलिस के कैडेट के बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। 

समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले स्कूलों को पुरस्कृत भी किया गया। समारोह में जिले में वर्षभर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक महेंद्र हार्डिया, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, नगर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
 
Independence Day: The spirit of patriotism shown in Indore, celebrated Independence Day with enthusiasm
नगर निगम कार्यालय में महापौर भार्गव ने झंडावंदन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम परिसर
इंदौर नगर निगम परिसर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ध्वजारोहण कर प्राणप्रिय तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर निगम आयुक्त प्रातिभा पाल, सभापति मुन्नालाल यादव सहित सभी पार्षदगण उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियों को फीता काटकर रवाना किया गया। "ग्रीन इंदौर-क्लीन इंदौर" की ओर कदम बढ़ाते हुए इंदौर नगर निगम ने शहर की कई कचरा गाड़ियों को डीजल से इलेक्ट्रिक गाड़ी में तब्दील किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day: The spirit of patriotism shown in Indore, celebrated Independence Day with enthusiasm
हाईकोर्ट में भी ध्वजारोहण किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
हाईकोर्ट परिसर
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक रूसिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण सहित अधिकारीगण और अधिवक्तागण मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Independence Day: The spirit of patriotism shown in Indore, celebrated Independence Day with enthusiasm
कलेक्टर मनीष सिंह ने झंडा फहराया। - फोटो : सोशल मीडिया
कलेक्टर कार्यालय
इंदौर जिले में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण उमंग और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अशासकीय, शासकीय, सार्वजनिक भवनों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किए गए। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर मनीष सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पवन जैन, अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा, आरएस मंडलोई सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इसी तरह संभागायुक्त कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर रजनी सिंह ने ध्वजारोहण किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed