फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hanuman Chalisa: 51 हजार भक्तों ने एक साथ किया पाठ, हर मोहल्ले में बनेगा हनुमान चालीसा क्लब

Sat, 25 Mar 2023 07:39 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Sat, 25 Mar 2023 07:39 PM IST
सार

इंदौर के पितृ पर्वत पर हुए आयोजन में शामिल हुए श्री श्री रविशंकर
 

विज्ञापन
hanuman chalisa pitra parvat indore shri shri ravishankar kailash vijaywargiya
पितृ पर्वत पर हुए आयोजन - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
दुनियाभर में लोकप्रिय हो चुके पितृ पर्वत पर शनिवार को 51 हजार भक्तों ने एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर और कई महामंडलेश्वर व संतों की मौजूदगी में इसे आयोजित किया गया। गायक सुरेश वाडकर ने हनुमान चालीसा की शुरुआत की और उनके साथ हजारों भक्त इसमें एक साथ शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भक्तों को हाथ में जल लेकर अपने ऊपर छिडक़ने को कहा जिसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू हुआ। 


युवाओं को नशे से दूर करने का प्रयास
इस मौके पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुझे आज के नौजवानों में एक विकृति दिखाई दे रही है। अधिकतर युवा किसी न किसी तरह का नशा करने लग गए है। हम युवाओं को नशे से दूर करने के लिए ही यह आयोजन कर रहे हैं। इस तरह के आयोजनों से युवाओं के मन में भगवान के प्रति समर्पण की भावना जागती है। हनुमान जी एक पावर हाउस हंै। जब नौजवान पावर हाउस से जुड़ जाएगा और भक्ति के नशे में डूब जाएगा, तो बाहर का नशा नहीं करेगा।
 
hanuman chalisa pitra parvat indore shri shri ravishankar kailash vijaywargiya
श्रीश्री रविशंकर और कई महामंडलेश्वर व संतों की मौजूदगी - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
हर मोहल्ले में बनेगा हनुमान चालीसा क्लब
विजयवर्गीय ने कहा कि हर मोहल्ले में हनुमान चालीसा क्लब बनाना है। हम संकल्प लें कि हर मोहल्ले में एक हनुमान चालीसा क्लब बने और लोग रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। यदि हम अपने घर से शुरुआत करेंगे तो यह बात हर घर तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि इंदौर अब पहचान का मोहताज नहीं है लेकिन मैं हनुमान चालीसा हर नौजवान के पास पहुंचाना चाहता हूं। 

जनता ने संभाली पूरी व्यवस्था
इस आयोजन के लिए पूरी व्यवस्था जनता ने ही संभाली। एक सप्ताह से लोग यहां पर व्यवस्था में लगे हैं। आयोजन स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए विशाल रेड कॉरपेट बिछाया गया तथा कई हाई मास्ट लगे जिससे पूरा परिसर सफेद रोशनी में जगमगा गया। यह पहला मौका है कि शहर में हनुमान चालीसा के लिए इतनी तादाद में भक्तजन उमड़े हैं। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने ऊपर आयोजन स्थल से लेकर सडक़ तक व्यवस्था संभाली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed