फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद दिवस विशेष: शहीदों के नाम पर सरकार ने बर्बाद किए जनता के करोड़ों रुपए

Mon, 20 Mar 2023 08:59 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Mon, 20 Mar 2023 08:59 PM IST
सार

बनने के पांच साल बाद भी शहीद पार्क पर लगा हुआ ताला नहीं खुला, अब तो टूटने लगी दीवारें 
 

विज्ञापन
shahid park diwas ida nagar nigam indore
स्मारक के सामने जूते-चप्पल, गंदे कपड़े और कचरा भरा पड़ा है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
23 मार्च को शहीद दिवस आ रहा है। इंदौर में शहीदों की याद में आइडीए (इंदौर विकास प्राधिकरण) ने जनता के करोड़ों रुपए खर्च कर शहीद पार्क बनाया था। पांच साल के बाद भी यह शहीद पार्क बंद पड़ा है। पार्क की बदहाली का आलम यह हो चुका है कि अब तो यहां की दीवारें भी टूटने लगी हैं। जब अमर उजाला के रिपोर्टर ने अंदर जाकर हालात देखे तो पता चला कि हर जगह गंदगी पसरी हुई है और सब कुछ टूट-फूट रहा है। शहीद स्मारक के आसपास की पूरी जगह ही कचरे से भरी हुई है। 


कभी नेताओं की तो कभी जनता की राह देखता रहा शहीद पार्क
पूर्वी रिंग रोड पर रोबोट चौराहे के पास पांच साल पहले बनकर तैयार हुआ शहीद पार्क कभी उद्घाटन के लिए बड़े नेताओं की राह देखता रहा तो कभी जनता के आने का इंतजार करता रहा। पांच साल पहले जड़ा तला आज तक नहीं खुला और संबंधित विभागों और अधिकारियों ने कभी भी इसका महत्व नहीं समझा। लगभग चार करोड़ रुपए से बने इस शहीद पार्क को अब आइडीए ने नगर निगम को दे दिया है लेकिन निगम कब इसकी सुध लेगा यह भी बताने को कोई राजी नहीं है। 
 
shahid park diwas ida nagar nigam indore
कई जगह की दीवारें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
ग्यारह लाख रुपए की फोटोफ्रेम भी बर्बाद
पार्क में 100 शहीदों की जीवनी दिखाने के लिए ग्यारह लाख रुपए की फोटोफ्रेम बुलवाईं गईं थी। यह भी बदहाल हालात में एक कमरे में रखी हुई हैं। जहां फोटोफ्रेम रखी हैं वहां पर ताला लगा है और अंदर की तस्वीर नहीं ली जा सकी। 

यह सब रहेगा यहां
यहां पर एक फोटो गैलरी हॉल तैयार किया है। 
इसके ऊपर ही ओपन थिएटर है। यहां पर राष्ट्रभक्ति से प्रेरित आयोजन करने की योजना है। 
फोटो गैलरी में शहीद का फोटो व उसकी संक्षेप्त में जानकारी रहेगी।
लाइव श्रद्धांजलि के लिए स्ट्रक्चर बनाया है।
सांस्कृतिक व देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों के लिए एक ओपन ऑडिटोरियम का भी निर्माण किया है।
 
shahid park diwas ida nagar nigam indore
गेट को लोहे की चद्दरों से बंद करके रखा है। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
आइडीए अपना काम पूरा कर चुका
आइडीए नगर निगम को पार्क सौंप चुका है। पहले साल रखरखाव के लिए 10 लाख रुपए का खर्च भी दिया गया है। अब निगम को ही तय करना है कि इसे वह कब शुरू करेगा। 
- जयपाल सिंह चावड़ा, आइडीए चेयरमैन

निगमायुक्त ने नहीं उठाया फोन
इस मामले में बात करने के लिए निगमायुक्त प्रतिभा पाल को कई बार फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed